ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीतकर एक बार फिर देश का मान बढ़ाया है। नीरज ने 85.83 मीटर के अपने सीजन के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पोडियम पर जगह बनाई। हालांकि गोल्ड उनके हाथ से निकल गया, लेकिन नीरज इस परिणाम से संतुष्ट और सकारात्मक नजर आए।
सुधार की अभी भी गुंजाइश पदक जीतने के बावजूद नीरज ने स्पष्ट किया कि वे अभी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से कुछ दूर हैं। उन्होंने कहा, मैं यह नहीं कहूंगा कि मैंने इस सीजन में बहुत ज्यादा सुधार किया है। अभी भी काफी गुंजाइश है। मेरा मकसद आने वाली प्रतियोगिताओं में धीरे-धीरे लय को वापस हासिल करना और बेहतर प्रदर्शन करना है।
चोट और फिटनेस का संतुलन लंबे समय तक चोट से जूझने के बाद वापसी कर रहे नीरज ने फिटनेस के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च स्तर पर खेलते समय तकनीक के साथ-साथ 100% फिट होना जरूरी है। उन्होंने कहा, चोट से उबरने के बाद आपको हर कदम पर सावधान रहना पड़ता है। आज मैं भी सावधान था। कभी-कभी मैं पूरी ताकत लगाना चाहता था, लेकिन हालात को देखते हुए खुद को कंट्रोल करना पड़ा।
ठंड के मौसम ने दी चुनौती नीरज ने अपने प्रदर्शन पर चर्चा करते हुए मौसम की भूमिका को भी अहम बताया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, मैं ठंड में अपना बेस्ट नहीं दे पाता। मुझे गर्म मौसम पसंद है क्योंकि मेरे अंदर भारतीय खून है। आज जैवलिन अपनी सही लाइन पर नहीं रह पा रहा था, मुझे पूरा भरोसा है कि मैं इससे कहीं ज्यादा दूर तक थ्रो कर सकता था।
यशवीर की सफलता पर जताई खुशी भारत के लिए यह मुकाबला ऐतिहासिक रहा, क्योंकि यशवीर सिंह ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता। दोनों एथलीटों का एक साथ पोडियम पर होना नीरज के लिए खास पल था। उन्होंने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि यशवीर ने इतने अहम मौके पर अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन किया। साथ में पोडियम पर खड़े होना और राष्ट्रगान सुनना हमेशा गर्व का अनुभव देता है।
गोल्ड विजेता रुमेश थरंगा की तारीफ श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ने खेल भावना दिखाते हुए कहा, जैवलिन थ्रो में जीत के लिए सिर्फ एक अच्छा थ्रो काफी होता है। आज उनका वह एक थ्रो शानदार था, जबकि मेरा भी सिर्फ एक ही थ्रो उम्मीद के मुताबिक रहा।
A double podium finish to remember! 🥈🥉🇮🇳
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 31, 2026
Congratulations to Neeraj Chopra for winning Silver and Yash Vir Singh for securing Bronze in the Men s Javelin Throw at the Commonwealth Games.
Two Indians finishing on the podium is a historic first for this event. This is a truly… pic.twitter.com/QmqnW2VJT1
समुद्र में तैरते शख्स की पीठ पर चिपका ऑक्टोपस, खौफनाक वीडियो देख कांप उठेंगे आप!
अपने गांव लौटे सोनम वांगचुक: सरकार को याद दिलाई वादों की फेहरिस्त, भक्त बनने की मानसिकता पर कड़ा प्रहार
इंडिया रॉयल्स की धमाकेदार शुरुआत: बांग्लादेश को 19 रन से हराकर किया जीत का आगाज
PoK में खून-खराबा और पाकिस्तान का क्रूर चेहरा: 40 से ज्यादा मौतों पर भारत ने घेरा
PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी का मामला: आरोपी रुचिका के 15 साल वाले दावे ने उलझाई जांच की गुत्थी
ताहिर हुसैन को उम्रकैद: न्याय की शुरुआत या फांसी की मांग ? दिल्ली दंगा मामले पर राजनीतिक घमासान
पाकिस्तान सरकार में कॉकरोच का खौफ: गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने दी सत्ता पलटने की चेतावनी
आसिम मुनीर की नाकामी का ढाल बना अमेरिका, पाकिस्तान की नई साजिश से ट्रंप प्रशासन में खलबली
अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों का आंकड़ा जारी, सरकार ने दी पूरी जानकारी
CWG 2026: एक पूर्व तेज गेंदबाज ने नीरज चोपड़ा को पछाड़ा, कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो का बड़ा उलटफेर