डायरेक्टर नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायणम् का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में घिर गया है। फिल्म के सेट, सीता के लुक और जूलरी को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब रानी कैकेयी बनी लारा दत्ता का लुक चर्चा का नया केंद्र बन गया है।
साड़ी और हेयरस्टाइल पर उठे सवाल लारा दत्ता को कैकेयी के किरदार में देखकर दर्शकों की प्रतिक्रिया काफी मिली-जुली है। ट्रेलर में लारा दत्ता मैरून रंग की डिजाइनर साड़ी और हरे रंग के ब्लाउज में दिखाई दे रही हैं, जिसके साथ उनके बाल बेहद सलीके से सेट किए गए हैं। दर्शकों का कहना है कि यह सैलून स्टाइल लुक पौराणिक फिल्म की भव्यता और उस कालक्रम से बिल्कुल मेल नहीं खाता।
क्या त्रेता युग में थे ऐसे फैशन ट्रेंड्स? सोशल मीडिया पर यूजर्स लारा के लुक को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। दर्शकों का तर्क है कि त्रेता युग की पृष्ठभूमि वाली फिल्म में परफेक्टली सेट बाल और सिलाई वाली डिजाइनर साड़ियां काफी बनावटी लग रही हैं। फिल्म में लारा ने कोई पारंपरिक आभूषण भी नहीं पहने हैं, जिससे उनका पूरा लुक किसी ऐतिहासिक पात्र के बजाय आज के दौर के किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व जैसा नजर आ रहा है।
फैंस ने बताया एकता कपूर का सीरियल लारा दत्ता का लुक सोशल मीडिया पर आते ही मीम्स का विषय बन गया। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, क्या यह वाकई त्रेता युग है या फिर स्टार प्लस पर आने वाला कोई एकता कपूर का सीरियल?
एक अन्य यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ऐसा लग रहा है कि रामायणम् के लिए लारा दत्ता अपने घर से ही कपड़े पहनकर आ गईं, बिना यह सोचे कि उस काल में क्या चलन था।
कॉस्ट्यूम डिजाइन पर भड़के लोग फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग पर भी गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि रॉ सिल्क की साड़ियों पर भारी स्टोन एम्ब्रॉयडरी और कंट्रास्ट ब्लाउज उस युग की वास्तविकता से कोसों दूर हैं। नितेश तिवारी की इस फिल्म के लिए मेकर्स की रिसर्च पर भी अब सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल, अपनी भव्यता के लिए जानी जाने वाली इस फिल्म के लिए दर्शकों की यह नाराजगी मेकर्स के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकती है। क्या फिल्म रिलीज के बाद इन खामियों को नजरअंदाज किया जाएगा, यह देखना बाकी है।
Lara Dutta brought her own wardrobe without any alterations as per samay- kaal of Ramayan pic.twitter.com/uEMvwVuYsa
— pragya प्रज्ञा (@pragya_barthwal) July 30, 2026
संसद में रामदास आठवले का अनोखा अंदाज: अभिजीत दीपके के लिए पढ़ी कविता, नीट विवाद पर दिया बड़ा बयान
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की उम्रकैद तक का सफर, तारीख दर तारीख समझिए पूरी टाइमलाइन
मासूम की आखिरी इच्छा अधूरी: अंतिम संस्कार के 3 घंटे बाद मां ने बेटे को दिया जन्म, दरिंदे सिपाही ने की थी बर्बर हत्या
2027 वनडे वर्ल्ड कप: दिनेश कार्तिक ने चुनी विजेता टीम , शमी और भुवनेश्वर की धमाकेदार वापसी
कराची का ल्यारी फिर दहला: उज़ैर बलूच के भाई पर जानलेवा हमला, गोलियों की तड़तड़ाहट से मचा हड़कंप
राजस्थान कांग्रेस में नई सियासी जंग: डोटासरा बनाम गहलोत के बढ़ते फासले
₹84,000 करोड़ का समुद्र मंथन : अब गहरे समंदर से निकलेगा भारत का अपना तेल-गैस खजाना
अंकित शर्मा हत्याकांड: आईबी ऑफिसर के कातिल ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कोर्ट ने कहा झकझोर देने वाला अपराध
19 साल का वनवास खत्म: कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, विवादों और बेबाकी की अनकही कहानी
क्या शहजाद पूनावाला ने छोड़ दी राजनीति? X बायो बदलते ही मची सियासी हलचल