नई दिल्ली: बीजेपी के फायरब्रांड नेशनल स्पोक्सपर्सन शहजाद पूनावाला के एक कदम ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। पूनावाला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के बायो में बड़ा बदलाव किया है, जिससे उनके सक्रिय राजनीति छोड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।
बायो से बीजेपी प्रवक्ता का टैग हटाया गुरुवार, 30 जुलाई को शहजाद पूनावाला ने अपने अपडेटेड बायो का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने अपने बायो से नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP का पद हटा दिया है। नए बायो में उन्होंने खुद को धर्म: इस्लाम, कल्चर: हिंदू, आइडियोलॉजी: इंडियन और PM नरेंद्र मोदी का लाइफलॉन्ग फॉलोवर बताया है। इस बदलाव के साथ ही उन्होंने पुराने इंटरव्यू क्लिप्स भी रीपोस्ट किए हैं, जिनमें वह सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने की इच्छा जता रहे थे।
कांग्रेस से बगावत कर आए थे बीजेपी में 38 वर्षीय पूनावाला ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी। साल 2017 में उन्होंने राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष बनने की प्रक्रिया पर वंशवाद का आरोप लगाकर बगावत कर दी थी, जो उस समय काफी चर्चा में रही थी। इसके बाद वे बीजेपी में शामिल हुए और 2021 में उन्हें दिल्ली बीजेपी के सोशल मीडिया विंग का इंचार्ज बनाया गया। वे टीवी डिबेट्स में बीजेपी का एक प्रमुख और आक्रामक चेहरा रहे हैं।
क्या राघव चड्ढा को मिलेगी कमान? पूनावाला के इस कदम के बाद अटकलें तेज हैं कि उनकी जगह कौन लेगा। राजनीतिक गलियारों में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का नाम चर्चा में है। हालांकि, इसे लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। चर्चा यह भी है कि बीजेपी में शामिल होने के बाद से राघव चड्ढा को कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं मिली है, जिसे देखते हुए उन्हें इस नई भूमिका में फिट करने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
स्पष्टता का इंतजार पूनावाला ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि उन्होंने औपचारिक रूप से बीजेपी और सक्रिय राजनीति छोड़ने का फैसला ले लिया है या यह किसी बड़ी रणनीति का हिस्सा है। पार्टी आलाकमान की ओर से भी इस मामले पर अभी तक चुप्पी साधी गई है। सियासी पंडितों की नजर अब पूनावाला के अगले कदम पर टिकी है।
My updated bio : pic.twitter.com/qGG5s9WMOG
— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) July 30, 2026
Lock Upp 2: रितेश देशमुख ने पामेला सेरेना को लिया आड़े हाथ, ‘विक्टिम कार्ड’ खेलने पर लगाई क्लास
अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों का आंकड़ा जारी, सरकार ने दी पूरी जानकारी
श्रीलंका में अग्निपरीक्षा : ये 4 खिलाड़ी नहीं चले तो टीम इंडिया से कटेगा पत्ता!
मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा: पीएम किसान से समुद्र मंथन तक, ₹4 लाख करोड़ से अधिक के मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी
पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी: छात्रा पर FIR के बाद छिड़ा सियासी संग्राम, जानें किसने क्या कहा
क्या विरोध जताना अब अपराध है? PM पर टिप्पणी करने वाली युवती के समर्थन में उतरी कॉकरोच जनता पार्टी
फैक्ट चेक: पुलिस कार्रवाई का वायरल वीडियो CJP विरोध प्रदर्शन का नहीं, जानें क्या है सच
शहजाद पूनावाला के इस्तीफे की इनसाइड स्टोरी: PM मोदी के एक भाव ने क्यों बदल दिया था उनके संन्यास का फैसला?
प्रशांत किशोर के सामने थाने में भिड़े जन सुराज के दिग्गज, पूर्व डीजी ने पूर्व विधायक से पूछी औकात
गाली देना अपराध नहीं, तो भाजपा आईटी सेल पर FIR कब? – अभिजीत दीपके का तीखा हमला