संसद परिसर में गुरुवार को एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। मानसून सत्र के लिए निलंबित टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी जब संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, तभी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी उनसे मिलने पहुंचीं। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी लेकिन रोचक बातचीत हुई।
आपके यहां से आए थे लोग मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी ने चुटकी लेते हुए कहा, कुछ लोग हमारे यहां से पहले आपके (टीएमसी) यहां गए और फिर वहां से बीजेपी में चले गए। प्रियंका ने इशारों में टीएमसी पर कांग्रेस नेताओं को तोड़ने का आरोप लगाया।
कल्याण बनर्जी का करारा जवाब प्रियंका की बात का जवाब देते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा, वे लोग हमारे टिकट पर जीतकर आए थे, उस समय पश्चिम बंगाल में आप लोगों का कोई जनाधार नहीं था। वे कभी कांग्रेस के टिकट पर संसद नहीं पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन नेताओं का कांग्रेस से कोई सीधा संबंध नहीं था।
दीदी को आप लोगों ने ही भगाया था बहस के दौरान कल्याण बनर्जी ने पुराने जख्मों को कुरेदते हुए कहा, कभी हम भी कांग्रेस में थे, मैं यूथ कांग्रेस का उपाध्यक्ष रहा हूं। आप लोगों ने ही 1997 में ममता बनर्जी (दीदी) को पार्टी से बाहर निकाला था। अगर तब आप दीदी को नहीं निकालते, तो आज कांग्रेस की यह हालत नहीं होती।
राजीव गांधी का जिक्र और सहमति इस पर प्रियंका गांधी ने बचाव करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हमेशा ममता बनर्जी के समर्थक थे और उन्हें बढ़ावा देते थे। कल्याण बनर्जी ने प्रियंका की इस बात पर सहमति भी जताई।
निलंबन और टीएमसी में घमासान गौरतलब है कि कल्याण बनर्जी को बुधवार को लोकसभा से मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। उन पर नेशनलिस्ट सिटिजन पार्टी ऑफ इंडिया की महिला सदस्यों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।
टीएमसी के भीतर भी बगावत के सुर तेज हैं। पार्टी के कई सांसदों के अलग गुट बनाने और ममता बनर्जी की आलोचना करने से टीएमसी की आंतरिक स्थिति इन दिनों काफी तनावपूर्ण बनी हुई है।
#WATCH | Delhi: While suspended TMC MP Kalyan Banerjee was protesting outside Makar Dwar on TMC MPs Merger to NCPI, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra approached him and said you took them from Congress to TMC to which Kalyan Banerjee replied that Mamata Banerjee was thrown out… pic.twitter.com/WIltyZiwUr
— ANI (@ANI) July 30, 2026
पैरा एथलीट्स का शानदार प्रदर्शन: दिलीप गावित और मोहम्मद बासिल ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का मान
पैलेट गन पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, केंद्र को थमाया नोटिस
असम में बाढ़ का कहर: 78 लोगों की मौत, 3 लाख लोग बेघर और सिर पर नया संकट
जुनैद की फंडिंग पर उठे गंभीर सवाल, पड़ोसी ने लगाए देश-विरोधी होने के आरोप
नया बिल अधूरा, परीक्षा प्रणाली नहीं बदली तो फिर लीक होगा पेपर: मल्लिकार्जुन खरगे
बादलों का घर प्यासा: क्यों दुनिया के सबसे नम इलाके में इस बार पसरा है सूखा?
लंदन में किसके साथ कोजी हुए आर्यन खान? मिस्ट्री गर्ल की पहचान ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
सरकार पर बरसे CJP प्रवक्ता: एफआईआर वापस लेने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की हो रही गलत व्याख्या
संसद के गलियारे में अनोखी बहस: जब प्रियंका गांधी के सामने कल्याण बनर्जी ने याद दिलाए पुराने दिन
बीरभूम में कुबेर का खजाना: डकैतों से पूछताछ में खुला 50 करोड़ का राज, बस ड्राइवर के घर से निकला कैश और सोना