पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में एक पूर्व बस ड्राइवर के घर हुई छापेमारी ने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। पुलिस को छापेमारी के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और सोना मिला कि उसे गिनने में प्रशासन के पसीने छूट गए।
छापेमारी में खुला काली कमाई का राज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात मिनार मंडल के घर धावा बोला। शुरुआती तलाशी में ही कैश का अंबार देख जांच टीम के होश उड़ गए। छापेमारी में 28 करोड़ रुपये नकद और 15 किलो सोना बरामद हुआ। सोने की बाजार कीमत करीब 21 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस तरह कुल बरामदगी 49 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
नोट गिनते हुए खराब हुईं 5 मशीनें नोटों का जखीरा इतना विशाल था कि सामान्य काउंटिंग मशीनों ने भी दम तोड़ दिया। रिपोर्ट के अनुसार, नोटों की गिनती के दौरान 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें खराब हो गईं। पूरी रात सीनियर पुलिस अधिकारियों की निगरानी में यह गिनती जारी रही।
कौन है मिनार मंडल? आरोपी मिनार मंडल मूल रूप से राज्य परिवहन विभाग में बस ड्राइवर था। बाद में वह पत्थर के कारोबार से जुड़ गया। पूछताछ में मिनार ने खुलासा किया कि यह अकूत दौलत पत्थर माफिया तुलु मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन और उसके अवैध सिंडिकेट की है। तुलु मंडल को पूर्व टीएमसी नेता अनुब्रत मंडल का करीबी माना जाता है।
100 करोड़ की शादी और रसूखदार कनेक्शन इस छापेमारी ने तुलु मंडल की 2024 में हुई बेटी की आलीशान शादी की चर्चाओं को फिर से हवा दे दी है। बताया जाता है कि उस शादी में करीब 100 करोड़ रुपये पानी की तरह बहाए गए थे, जिसमें बॉलीवुड और टॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इन माफियाओं के पास बेहिसाब संपत्ति कहां से आई।
सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पश्चिम बंगाल सरकार ने इस कार्रवाई पर कड़ा रुख अपनाया है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि पब्लिक के पैसे को लूटने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, इस बरामदगी के बाद टीएमसी के भीतर भी सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पार्टी के अलग-अलग गुट एक-दूसरे पर माफियाओं को संरक्षण देने के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अब इस पूरे अवैध सिंडिकेट की जड़ों तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा बढ़ा रही है।
28 Crore Cash And 15 kg Gold Seized From Bus Driver in Bengal: बस ड्राइवर के घर 28 करोड़ कैश और 15kg सोना मिला: जांच टीम की चौंधिया गई आंखें, नोट गिनते-गिनते 5 करेंसी काउंटिंग मशीनें हो गई खराब
— Lallu Ram (@lalluram_news) July 30, 2026
15 साल तक पश्चिम बंगाल की सत्ता में काबिज रहने वाली ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के… pic.twitter.com/xIH9lg3LZT
राहुल गांधी के बिगड़े बोल पर घमासान: अनुराग ठाकुर ने दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस
भगवा जर्सी पर बवाल: भारतीय हॉकी के दिग्गजों ने उठाए सवाल, कहा- यह पहचान से खिलवाड़
Delulu, FOMO और Micro Clap: संसद में गूंजी Gen-Z की भाषा, क्या है बीजेपी का कनेक्ट मंत्र?
मैं पीएम-शाह के पोते की उम्र का हूं, फिर भी मुझे मिल रही धमकियां : अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
लंदन में किसके साथ कोजी हुए आर्यन खान? मिस्ट्री गर्ल की पहचान ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
आसमान में जोरदार धमाका: न्यूजीलैंड के ऊपर से गुजरी उल्का ने बिखेरा अद्भुत नजारा, वीडियो देख हैरान रह गए लोग
भावुक हुए अजिंक्य : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहते ही छलके रहाणे के आंसू
रक्षक ही बना भक्षक: गोरखपुर में 10 साल की मासूम का अपहरण कर बर्बर हत्या, सिपाही गिरफ्तार
नाटो की दहलीज पर रूसी मिसाइल: पोलैंड में अलर्ट, युद्ध की आग में दहला यूरोप
पैलेट गन पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, केंद्र को थमाया नोटिस