भारतीय क्रिकेट के सबसे संयमित और भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में रहाणे बेहद भावुक नजर आए।
सही टाइमिंग ही जिंदगी है
वीडियो में रहाणे की आवाज कांप रही थी और उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। उन्होंने कहा, जिंदगी का कड़वा सच है कि जिसकी शुरुआत हुई है, उसका अंत निश्चित है। मैंने मैदान पर हमेशा टाइमिंग पर भरोसा किया है और आज मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का यही सही समय है।
डोंबिवली से टीम इंडिया तक का सफर
अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए रहाणे भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि डोंबिवली की लोकल ट्रेन पकड़कर प्रैक्टिस के लिए जाने वाला वह छोटा सा बच्चा सिर्फ एक ही सपना देखता था—देश के लिए नीली और सफेद जर्सी पहनना। उन्होंने कहा कि अपने पूरे करियर में उन्होंने देश को हमेशा खुद से ऊपर रखा।
मराठी में बोले तो छलक पड़े आंसू
अपने फैंस का आभार जताते हुए रहाणे ने कहा, अजिंक्य का अर्थ होता है कभी न हारने वाला, लेकिन कई मैचों में मैंने हार देखी। हालांकि, मैं कभी आपके दिलों से नहीं हारा। इस दौरान उन्होंने मराठी में तुम्ही मला कधी परकं मानल नाही (आपने मुझे कभी गैर नहीं माना) कहा, तो वे अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके और फूट-फूटकर रो पड़े।
क्रिकेट से अटूट रिश्ता
रहाणे ने स्पष्ट किया कि अंतरराष्ट्रीय करियर भले ही रुक गया हो, लेकिन क्रिकेट से उनका रिश्ता कभी खत्म नहीं होगा। उन्होंने बीसीसीआई, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन, अपने कोचों और साथी खिलाड़ियों का शुक्रिया अदा किया। अब वे अपने अनुभव को नई पीढ़ी के साथ साझा करने की योजना बना रहे हैं।
शानदार रहा करियर का सफर
अजिंक्य रहाणे का अंतरराष्ट्रीय करियर उपलब्धियों से भरा रहा है। उन्होंने 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 5,077 रन दर्ज हैं। ऑस्ट्रेलिया में भारत को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताने वाले कप्तान के रूप में रहाणे का नाम क्रिकेट इतिहास में हमेशा स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज रहेगा।
🚨 AJINKYA RAHANE CRYING !😭
— lndian Sports Network (@IS_Netwrk29) July 30, 2026
Ajinkya Rahane broke down in tears while announcing his retirement. 🥹♥️ pic.twitter.com/sjYiLYYH2G
बांकीपुर उपचुनाव: पुलिस की कार्रवाई पर मचा बवाल, प्रशांत किशोर ने लगाए गंभीर आरोप
न कोई शोर, न फेयरवेल मैच! क्या सिस्टम की बलि चढ़ गए गाबा का घमंड तोड़ने वाले अजिंक्य रहाणे?
लंदन में किसके साथ कोजी हुए आर्यन खान? मिस्ट्री गर्ल की पहचान ने इंटरनेट पर मचाई हलचल
थाने के बाहर घूंघट वाली बहू का तांडव , सास को देखते ही जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: फाइनल में भिड़ेंगे नीरज और अरशद नदीम, भारत के तीन धुरंधर तैयार
हल्क वाला जबरदस्त ट्विस्ट और पीटर पार्कर का इमोशनल सफर: स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे ने जीते फैंस के दिल
राहुल गांधी ने संसद में खोई मर्यादा? जेडीयू और बीजेपी का तीखा पलटवार
पंजाब पेपर लीक: केजरीवाल के दफ्तर तक पहुंची भाजपा, बैरिकेड्स तोड़ पुलिस से हुई भिड़ंत
बिना डरे ड्यूटी करो, ज़िम्मेदारी मेरी होगी : पैलेट गन विवाद के बीच CRPF चीफ ने क्यों भरी जवानों में हुंकार?
वंदे मातरम विधेयक पर ओवैसी का तीखा हमला: बोले- मैं अल्लाह के सिवाय किसी को नहीं मानता