मुंबई के पॉश क्लबों, ऐतिहासिक फूड जॉइंट्स और आलीशान रेस्टोरेंट्स के किचन में इन दिनों सन्नाटा पसरा है। दशकों से लोगों की पसंद बने ये ठिकाने अब महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के रडार पर हैं। विभाग के नए प्रमुख तुकाराम मुंडे की एंट्री के साथ ही मुंबई के खाद्य उद्योग में खलबली मच गई है।
25 मई को पदभार संभालने के बाद से ही IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक लगभग 100 बड़े रेस्टोरेंट्स और होटलों के लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं। इस सख्ती ने कारोबारियों की नींद उड़ा दी है, जबकि आम जनता यह चर्चा कर रही है कि क्या मुंबई को फूड सेफ्टी के मामले में अपना पहला सिंघम मिल गया है।
मुंडे की निष्पक्षता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस मुहिम में कोई रसूख काम नहीं आ रहा। चर्चगेट के मशहूर के रुस्तम एंड कंपनी से लेकर खुद सरकारी मंत्रालय की कैंटीन तक, जांच की चपेट में आ चुकी है। मुंडे का स्पष्ट कहना है कि यह कार्रवाई किसी को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों की सेहत सुनिश्चित करने के लिए है।
खुद पर लग रहे सिंघम वाले टैग पर तुकाराम मुंडे ने साफ किया कि उनका उद्देश्य किसी को डराना नहीं, बल्कि संवैधानिक जिम्मेदारी निभाना है। उन्होंने कहा, जहाँ केवल छोटी या तकनीकी कमियां हैं, वहां 14 दिन का सुधार नोटिस दिया जाता है। लेकिन जहां उपभोक्ताओं की सेहत से सीधा खिलवाड़ हो, वहां कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
हाल ही में नवी मुंबई के एक होटल ने लाइसेंस सस्पेंशन के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अदालत ने FDA को नियमों के पालन में व्यावहारिक नजरिया अपनाने की सलाह दी। इस पर मुंडे ने दो टूक जवाब दिया कि वे मनमानी नहीं, बल्कि FSSAI के निर्धारित मानकों का पालन कर रहे हैं। उनका मानना है कि जनता की जान से बढ़कर कोई व्यापार नहीं हो सकता।
मुंडे ने बताया कि साल 2011 से पहले का कानून केवल मिलावट रोकने पर केंद्रित था, लेकिन अब फोकस फूड सेफ्टी और हाइजीन के कड़े मानकों पर है। उनका यह 180 डिग्री का बदलाव पूरे सिस्टम के लिए नया है। सिंथेटिक दूध माफियाओं से लेकर नामी रेस्टोरेंट्स तक, मुंडे की इस ज़ीरो टॉलरेंस नीति ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में मुंबई के फूड सेक्टर में सुरक्षित खाना ही एकमात्र विकल्प होगा।
VIDEO | Mumbai: Commissioner of the Food and Drug Administration (FDA) Tukaram Mundhe on the Safe Food for Every Child initiative in Maharashtra schools says, This year, we have adopted a mission-mode approach to implement food safety regulations and balanced diet norms in… pic.twitter.com/2c1wWfIb2p
— Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2026
वंदे भारत का सफर और एंटी पेपर लीक बिल : सोनम वांगचुक ने की भारतीय रेलवे की तारीफ
Redmi K100 सीरीज का धमाका: पहली झलक में दिखा दमदार लुक और धांसू फीचर्स
मुंबई के नामी प्ले जोन में बच्चों के पास्ता में निकला कॉकरोच, मची खलबली
धोनी ने मेरी जगह ले ली... सालों बाद छलका दिनेश कार्तिक का दर्द, बताया कैसे बदला करियर का रुख
क्या कुशाल टंडन ने श्रेया कालरा को भेजा था पहला मैसेज? विवाद ने पकड़ा तूल
शिक्षा का संकट: भारत में 1 लाख सरकारी स्कूल ऐसे, जहां बच्चों का भविष्य सिर्फ एक शिक्षक के भरोसे
मुंबई के रेस्टोरेंट्स में मचा हड़कंप: क्या तुकाराम मुंडे बने फूड सेक्टर के नए सिंघम ?
मां की मुश्किलें कम करने के लिए बच्चे ने कबाड़ से बनाया स्मार्ट रोबोट , टैलेंट देख हैरान दुनिया
बादलों का घर प्यासा: क्यों दुनिया के सबसे नम इलाके में इस बार पसरा है सूखा?
बीरभूम में कुबेर का खजाना: डकैतों से पूछताछ में खुला 50 करोड़ का राज, बस ड्राइवर के घर से निकला कैश और सोना