श्रीलंका दौरे के लिए घोषित हुई भारतीय टेस्ट टीम ने क्रिकेट जगत में खलबली मचा दी है। जहाँ सारांश जैन की अचानक एंट्री ने सबको चौंकाया है, वहीं साउथ अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स ने ऋषभ पंत के सिलेक्शन पर सवाल उठाकर एक नई बहस छेड़ दी है।
डिविलियर्स ने उठाए फिटनेस और फॉर्म पर सवाल अपने यूट्यूब चैनल 360 डिग्री पर टीम का विश्लेषण करते हुए डिविलियर्स ने साफ कहा कि पंत का चयन उनके लिए हैरान करने वाला है। उन्होंने तर्क दिया कि आईपीएल 2026 के दौरान पंत का प्रदर्शन, उनका आत्मविश्वास और उनकी ऊर्जा का स्तर काफी निचले पायदान पर था।
डिविलियर्स ने कहा, हमें यह देखना होगा कि उनकी फिटनेस का स्तर क्या है और रनों के लिए उनमें कितनी भूख बाकी है। आईपीएल में वो अपनी लय में नहीं दिख रहे थे, जो चिंताजनक था।
फ्लॉप रहा था पंत का आईपीएल सीजन गौरतलब है कि आईपीएल 2026 में ऋषभ पंत का सीजन काफी निराशाजनक रहा था। लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभालते हुए न तो वो टीम के प्रदर्शन में सुधार कर सके और न ही खुद के बल्ले से रन निकाल पाए। इसी खराब फॉर्म के कारण उन्हें वापस दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड करना पड़ा था।
क्या वापसी कर पाएंगे पंत? आलोचना के बावजूद डिविलियर्स ने पंत के प्रति अपना समर्थन भी जाहिर किया। उन्होंने माना कि देश के लिए खेलते हुए खिलाड़ी अक्सर अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटते हैं। पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ने कहा, मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं। उम्मीद है कि भारतीय जर्सी पहनते ही वो अपनी पुरानी आक्रामकता के साथ मैदान पर वापसी करेंगे।
पंत के लिए खुद को साबित करने का यह सुनहरा मौका है। हालांकि, आईपीएल के ठीक बाद अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में खेली गई 81 रनों की पारी यह संकेत देती है कि पंत बड़े मंच पर दबाव झेलना बखूबी जानते हैं। अब देखना यह होगा कि श्रीलंका की पिच पर क्या वो डिविलियर्स के संदेह को गलत साबित कर पाएंगे।
*🚨AB de Villiers surprised Pant’s Sri Lanka Test selection.🚨
— Indian Cricket 🏏 (@navshar54008403) July 29, 2026
Rishabh Pant is included, which, in my opinion, is a bit of a surprise. We’ll have to see what his fitness is like and his appetite to perform because he looked slightly low on confidence and energy during the IPL. pic.twitter.com/2GPC6OAwnA
उत्तर से दक्षिण तक भारी बारिश का रेड अलर्ट : अगले 4 दिन सतर्क रहने की जरूरत
गोली का आदेश डीएम देते हैं : संसद में राहुल गांधी के आरोपों के बाद सुर्खियों में आए IAS सनी कुमार सिंह, जानिए कौन हैं वो?
15 किलो सोना और 20 करोड़ कैश: बस ड्राइवर के घर से निकला कुबेर का खजाना
FIR वापस नहीं हुई तो फिर होगा बड़ा आंदोलन : घर वापसी पर अभिजीत दीपके की सरकार को सीधी चेतावनी
सिवान फायरिंग: क्या भीड़ नियंत्रण में एके-47 का इस्तेमाल है कानूनी? उठे गंभीर सवाल
लोकसभा में इडियट शब्द पर घमासान: राहुल गांधी के तीखे हमले से मचा हड़कंप, रिजिजू की दो टूक - सबूत दो या माफी मांगो
चंडीगढ़ में तनाव: अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए CM आवास कूच, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत
लोकसभा में राहुल गांधी का तीखा प्रहार: आरएसएस और अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप
मैं था रूस में, FIR बिहार में: नीट प्रदर्शन के बीच एक अजब मामला
क्या मोहम्मद शमी की वनडे वर्ल्ड कप 2027 में होगी वापसी? BCCI का बड़ा खुलासा