गाजियाबाद के शास्त्री नगर इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। एक मामूली विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक व्यक्ति ने पुलिस और कानून को ही चुनौती दे डाली। मामला कुत्ते को पीटने और उसके बाद हुई तीखी बहस का है।
कुत्ते को पीटने से शुरू हुआ विवाद घटना की शुरुआत तब हुई जब शास्त्री नगर में एक व्यक्ति पर कुत्ते को बेरहमी से पीटने का आरोप लगा। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने इसका विरोध किया, तो शख्स अपना आपा खो बैठा। महिला के विरोध जताते ही युवक ने सरेआम अभद्र भाषा और गाली-गलौज शुरू कर दी।
पता है कौन हूं मैं? वायरल वीडियो में आरोपी शख्स अपना रसूख दिखाता नजर आ रहा है। वह चिल्लाते हुए कह रहा है, पैसे से खरीद लूंगा। नोट भर दूंगा पुलिस के मुंह में। पता है कौन हूं मैं? सामने आकर मेरा घर देख ले, सात करोड़ का घर है मेरा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोग पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
थाने तक पहुंचा मामला विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष कविनगर थाने पहुंच गए। दोनों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज करने और माहौल खराब करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दी है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा बनाए गए इस वीडियो ने अब पूरे इलाके में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है।
पुलिस ने शुरू की जांच एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कर ली गई हैं। पुलिस अब वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और अन्य सबूतों को जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*Ghaziabad के Shastri Nagar में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद।
— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) July 29, 2026
कुत्ते का मालिक बोला, “मेरा ₹7 करोड़ का मकान है, पुलिस के मुँह में पैसा भर दूंगा।” 🐕🚨 pic.twitter.com/g1czYlnh3I
वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार एंट्री: टी20 रैंकिंग में लगाई 230 पायदान की लंबी छलांग
एशियन गेम्स 2026: डिफेंडिंग चैंपियन भारत की हुंकार, हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे गोल्ड बचाने की कमान
रिजेक्शन बना सफलता की सीढ़ी: जिस Microsoft ने ठुकराया, आज उसी में मिल रही करोड़ों की सैलरी
2036 में बेमतलब हो जाएगा पैसा? एलन मस्क की बड़ी भविष्यवाणी का डिकोड
यूपी के वकीलों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, जल्द मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
मध्य प्रदेश में किसान क्रांति : राजधानी में पुलिस से हिंसक झड़प, बैरिकेड्स तोड़े, भारी बवाल
कुत्ते की मौत पर फूट-फूटकर रोया मालिक, फिर नदी में फेंक दिया शव: इंटरनेट पर छिड़ी बहस
आइशी घोष की गिरफ्तारी पर संसद में घमासान: आखिर कौन हैं यह चर्चित वामपंथी नेता?
एक घूंसे में रिंग पर ढेर हुआ बॉक्सर, कॉमनवेल्थ गेम्स में दिखा खौफनाक नॉकआउट
कैब का इंतजार कर रही लड़की से शख्स ने पूछी कीमत , मोबाइल ऑन होते ही पलट गई पूरी कहानी