भोपाल: मध्य प्रदेश में मूंग की फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद और अन्य मांगों को लेकर किसानों का आंदोलन हिंसक हो गया है। बुधवार को हजारों की संख्या में किसान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें नर्मदापुरम रोड पर वीर सावरकर सेतु के पास रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए और एक बस पर कब्जा कर लिया।
बातचीत के लिए 4 मंत्रियों की समिति पहले दौर की वार्ता विफल रहने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने समाधान के लिए चार मंत्रियों की उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इसमें कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, कृष्णा गौड़, विश्वास सारंग और राकेश सिंह शामिल हैं। सीएम ने किसानों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सरकार किसानों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है और जल्द ही इस समस्या का हल निकाला जाएगा।
शहर की रफ्तार थमी, स्कूल बंद किसानों के सड़क पर डटे रहने से नर्मदापुरम राजमार्ग पर भारी जाम लग गया है। आवाजाही पूरी तरह ठप होने के चलते प्रशासन ने प्रभावित इलाकों के स्कूलों में बुधवार को छुट्टी घोषित कर दी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और अतिरिक्त फोर्स को भी बुलाया गया है।
केंद्र सरकार से मांग और राजनीति तेज कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाने की मांग की है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए किसानों के आंदोलन को जायज बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों को अनसुना किया गया, तो यह जनाक्रोश पूरे प्रदेश में फैलेगा।
क्यों सड़कों पर हैं किसान? किसानों की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं:
फिलहाल, प्रशासन और किसानों के बीच गतिरोध बरकरार है। सरकार का पूरा ध्यान अब गठित समिति और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच होने वाली अगली वार्ता पर टिका है।
*#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh | A clash broke out between Police and farmers protesting in Narmadapuram, demanding 100% procurement of the moong crop at the Minimum Support Price (MSP) and related issues.
— ANI (@ANI) July 29, 2026
Protesting farmers climbed over a bus and broke the barricades. pic.twitter.com/Nbdf0bLLii
भोपाल की दहलीज पर अन्नदाता का हुजूम: मूंग MSP पर छिड़ी जंग, CM हाउस तक पहुंची आंच
संसद में अचानक क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल? मची सियासी हलचल
पता नहीं शरीर साथ देगा या नहीं : पीरियड के पहले दिन वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कैसे रची इतिहास की दास्तां?
क्या हार्दिक पांड्या का ट्रेड कप्तानी का खेल बिगाड़ेगा? इन 3 खिलाड़ियों की कुर्सी पर मंडरा रहा खतरा
अब गड्ढों से नहीं होगा डर: एथर लाया खास Pothole Alert फीचर
फतेहपुर: जंतर-मंतर जैसी गूंज! बदहाल स्कूल के खिलाफ सड़क पर उतरे बच्चे
पेपर लीक बिल पर संग्राम: रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- संसद में अभद्र भाषा का हो रहा इस्तेमाल
WTC फाइनल की रेस: भारत के लिए श्रीलंका सीरीज क्यों है करो या मरो ?
एर्नाकुलम-पुणे एक्सप्रेस: पनवेल में टला बड़ा रेल हादसा, तकनीकी खराबी के चलते अलग किया गया AC कोच
भोपाल में किसानों का मूंग संग्राम: बैरिकेड्स तोड़े, मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी