क्या आपने कभी सोचा है कि घर के झाड़ू-पोछे और किचन की सफाई जैसे थकाऊ काम कोई रोबोट करे? यह अब किसी साइंस-फिक्शन फिल्म का हिस्सा नहीं, बल्कि हकीकत बन चुका है। अमेरिका में एक स्टार्टअप ने ऐसे ह्यूमनॉइड रोबोट पेश किए हैं जो घर के कामकाज को आसान बनाने के लिए तैयार हैं।
क्या है नई सर्विस और कीमत? अमेरिकी स्टार्टअप Tau Robotics ने अपनी ह्यूमनॉइड क्लीनिंग सर्विस शुरू की है। कंपनी के CEO अलेक्जेंडर कोच के अनुसार, सैन फ्रांसिस्को में यह सेवा फिलहाल 30 डॉलर प्रति घंटे (लगभग 3,000 रुपये) की दर से उपलब्ध कराई जा रही है। अभी के लिए यह सेवा आम लोगों के लिए नहीं, बल्कि केवल इनवाइट-बेस्ड (आमंत्रण पर आधारित) है।
सोशल मीडिया पर छाया रोबोट का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ह्यूमनॉइड रोबोट वैन से उतरता है और सफाई का सामान उठाकर काम में जुट जाता है। काले रंग की यूनिफॉर्म पहने इस रोबोट की आंखों में दो कैमरे लगे हैं। यह रोबोट वैक्यूम क्लीनिंग और कचरा फेंकने जैसे काम बेहद सटीकता से करने में सक्षम है।
अलग-अलग कामों के लिए तीन रोबोट कंपनी ने अपनी सेवा के लिए तीन खास तरह के रोबोट उतारे हैं:
प्राइवेसी पर मंडराते सवाल इस तकनीक के साथ सुरक्षा और गोपनीयता की चिंताएं भी जुड़ी हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ये रोबोट पूरी तरह इंडिपेंडेंट नहीं हैं, बल्कि ये AI के साथ-साथ एक मानव ऑपरेटर द्वारा नियंत्रित होते हैं। घर के अंदर कैमरे और इंसानी निगरानी होने की वजह से कई लोग इसकी प्राइवेसी को लेकर सवाल उठा रहे हैं।
फिलहाल यह प्रयोग केवल सैन फ्रांसिस्को तक सीमित है। अगर यह मॉडल सफल साबित होता है, तो भविष्य में घरों के अंदर रोबोटिक सेवाओं का चलन तेजी से बढ़ सकता है।
Today, we’re launching Tau’s humanoid cleaning service in San Francisco at $30 per hour.
— Alexander Koch (@alexkoch_ai) July 28, 2026
Access is initially invite-only as we scale operations. If you don’t have an invite yet, join the waitlist at https://t.co/RzW2TIUtbq.
All footage is shown at 1× speed. Each humanoid is… pic.twitter.com/tcuReme8t3
संसद में इडियट और अंधभक्त पर मचा घमासान: राहुल गांधी के शब्दों से फिर गरमाया सदन
नागपुर की बदहाली पर सवाल पूछे तो मिलेगा भाड़े के टट्टू का टैग: रोहित पवार का सरकार पर तीखा प्रहार
शिवांगी जोशी का गरीबी वाला सीक्रेट पड़ा भारी, पुराने इंटरव्यू ने खोली दावों की पोल
भावुक कर देगा यह वीडियो: पालतू कुत्ते को खोने के बाद नदी किनारे बिलख उठा मालिक
जनकपुरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन बना स्विमिंग पूल , मूसलाधार बारिश ने खोली दिल्ली की पोल
होर्मुज में जहाजों पर खूनी हमले: UN में दहाड़ा भारत, कहा- दादागीरी अब बर्दाश्त नहीं
मैं था रूस में, FIR बिहार में: नीट प्रदर्शन के बीच एक अजब मामला
बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले : राहुल गांधी पर जितेंद्र सिंह का तीखा प्रहार
लोकसभा में अखिलेश भाषण दे रहे थे, पीछे डिंपल यादव ने की ऐसी हरकत; वीडियो हुआ वायरल
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश के वीडियो पर मचा घमासान, क्या पीके का माइंड गेम बिगाड़ेगा बीजेपी का खेल?