मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा 2026 के मद्देनजर मुजफ्फरनगर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में प्रशासन ने धार्मिक भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित करने के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) सिद्धार्थ के. मिश्रा ने मीनाक्षी चौक क्षेत्र में होटल और मीट दुकान संचालकों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए हैं कि कांवड़ मार्ग पर कोई भी दुकान खुले में मीट का प्रदर्शन नहीं करेगी। मांस को पूरी तरह से हरे कपड़े या अन्य तरीके से ढककर रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
एएसपी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल दुकानदारों को गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, यदि जिला मजिस्ट्रेट का आदेश मिलता है, तो कांवड़ मार्ग पर स्थित सभी मीट की दुकानें और नॉनवेज होटल अस्थाई रूप से पूरी तरह बंद भी करवाए जा सकते हैं। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यात्रा को शांतिपूर्ण और सुचारू रखना है।
प्रशासन ने पूरे जनपद को सुरक्षा के लिहाज से 9 सुपर जोन, 16 जोन, 89 सेक्टर और 141 सब-सेक्टर में बांटा है। सुरक्षा के लिए एटीएस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और फ्लड पीएसी तैनात की गई है। निगरानी के लिए 14 कंट्रोल रूम और 3 सब-कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। साथ ही, शिव चौक, रामपुर तिराहा और शुक्रताल में 3 अस्थाई थाने भी बनाए गए हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए प्रशासन ने विस्तृत रूट डायवर्जन लागू किया है। श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बीच पुलिस ने संवदेनशील इलाकों में पैनी नजर रखी है। प्रशासन ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे निर्देशों का पालन करें ताकि यात्रा बिना किसी अप्रिय घटना के संपन्न हो सके।
*#कांवड़_यात्रा_2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा व्यापक एवं बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
— MUZAFFARNAGAR POLICE (@muzafarnagarpol) July 28, 2026
सम्पूर्ण जनपद को 09 सुपर जोन, 16 जोन, 89 सेक्टर एवं 141 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के… pic.twitter.com/xk6nFidhzZ
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को किया चारों खाने चित्त, जीत के करीब पहुंचकर बिखरी टीम
बंटवारा 1947 के ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, पिता धर्मेंद्र की आखिरी याद ने सबको किया भावुक
ऋषभ पंत में ऊर्जा की कमी है... एबी डिविलियर्स ने टीम इंडिया के चयन पर उठाए गंभीर सवाल
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश के वीडियो पर मचा घमासान, क्या पीके का माइंड गेम बिगाड़ेगा बीजेपी का खेल?
जुमांजी: ओपन वर्ल्ड का धमाकेदार ट्रेलर आउट, गेम की दुनिया अब असली दुनिया में मचाएगी तबाही
संसद में टीएमसी टैग पर बिफरीं महुआ मोइत्रा, बागी सांसदों को कहा बेशर्म गद्दार
मध्य प्रदेश में किसान क्रांति : राजधानी में पुलिस से हिंसक झड़प, बैरिकेड्स तोड़े, भारी बवाल
जंतर-मंतर पर फिर सुलग उठा विरोध: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद अब छात्रों की नई जंग क्या है?
प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड का संकल्प: CM धामी बोले- पर्यावरण बचाना हर नागरिक की जिम्मेदारी
क्या पिकनिक मनाने आए हैं? ब्रजघाट पर अव्यवस्था देख भड़के कमिश्नर, अधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी