देशभर में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज, 29 जुलाई को 17 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगले 4 से 5 दिनों तक उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहने के आसार हैं।
बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन (गहरा दबाव) 12 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। यह सिस्टम अगले 24 घंटों में उत्तरी ओडिशा, दक्षिणी झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ को प्रभावित करेगा। इन क्षेत्रों में 70-75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की आशंका है।
असम में बाढ़ ने अब तक 75 लोगों की जान ले ली है और करीब 7 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। गोलाघाट, जोरहाट, नगांव और शिवसागर जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। राहत के तौर पर राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 9 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और गंभीर रूप से प्रभावित परिवारों को 15,000 रुपये नकद देने की घोषणा की है।
मौसम विभाग ने ओडिशा के 27 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी दी है। सुंदरगढ़, केंदुझर और मयूरभंज जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि अन्य 12 जिलों को येलो अलर्ट पर रखा गया है।
उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की पूरी संभावना है। उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार और ऋषिकेश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
*Deep Depression over north interior Odisha and adjoining areas of south Jharkhand & Chhattisgarh
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 28, 2026
The Deep Depression over north interior Odisha and adjoining areas of Jharkhand moved westwards with a speed of 18 kmph during past 6 hours, and lay centred at 2330 hrs IST of… pic.twitter.com/F4hYRRc1UW
Backops Limited: 17 साल पहले दफन हुई कंपनी ने फिर बढ़ाई सियासी हलचल, जानिए क्या है पूरा विवाद
चंडीगढ़ में तनाव: अमृतपाल सिंह की रिहाई के लिए CM आवास कूच, पुलिस और प्रदर्शनकारियों में भिड़ंत
शादी तभी करूंगा जब... पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन छेड़ने वाले अभिजीत दीपके की क्या है शर्त?
हवलदार बनने का सपना और कॉमनवेल्थ में सिल्वर मेडल: गुलवीर सिंह की प्रेरणादायक दास्तान
न आलिया न राहा, फिर रणबीर कपूर के फोन के वॉलपेपर पर किसकी तस्वीर है? जानकर नम हो जाएंगी आंखें
लोकसभा में राहुल गांधी के तीखे बोल: इडियट और अंध-भक्त शब्दों पर मचा बवाल
बंगाल में बालू माफिया पर सर्जिकल स्ट्राइक : 5 करोड़ कैश और 15 किलो सोने का जखीरा बरामद
छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश: रायगढ़-बलौदाबाजार में रेड अलर्ट, घर से निकलने से पहले पढ़ें आज का मौसम अपडेट
क्या यह स्मार्ट क्रिकेट या फिर खेल भावना के खिलाफ? पाक के खिलाफ वेस्टइंडीज के फील्डर की हरकत पर बवाल
अब एक अधिकारी को मिलेगी सिर्फ एक सरकारी गाड़ी! वीआईपी कल्चर पर सरकार का कड़ा प्रहार