पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरने वाले और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके इन दिनों अपने आंदोलन से ज्यादा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले अभिजीत का नाम देशभर में तब चर्चा में आया, जब उन्होंने जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक लंबा प्रदर्शन किया।
शादी को लेकर मां का बड़ा खुलासा अभिजीत की मां अनिता दीपके ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उनके बेटे के पास शादी के प्रस्तावों की बाढ़ आ गई है। हालांकि, अभिजीत ने इसे लेकर एक स्पष्ट शर्त रखी है। उनकी मां के अनुसार, अभिजीत का मानना है कि शादी जैसा बड़ा फैसला लेने से पहले अपने पैरों पर खड़े होना अनिवार्य है।
खुद की कमाई से ही करूंगा शुरुआत अनिता दीपके ने बताया कि अभिजीत पिछले दो सालों से आ रहे शादी के प्रस्तावों को ठुकरा रहे हैं। उनका तर्क है, अगर अभी शादी कर ली, तो उन्हें खिलाऊंगा क्या? अभिजीत का मानना है कि वे अपनी पढ़ाई पूरी करने और आर्थिक रूप से पूरी तरह आत्मनिर्भर बनने के बाद ही शादी के बंधन में बंधेंगे। वे किसी और की कमाई या मदद पर आश्रित नहीं रहना चाहते।
क्या है होने वाली दुल्हन पर राय? अपनी बहू को लेकर अनिता दीपके ने कहा कि इस मामले में उनकी या उनके पति की कोई मर्जी नहीं चलेगी। उन्होंने साफ किया कि जीवनसाथी चुनने का पूरा फैसला खुद अभिजीत का होगा। उन्होंने कहा, बहू अभिजीत की पसंद की ही होगी। हमने अब तक कोई लड़की नहीं देखी है और न ही अभिजीत ने इस पर कोई चर्चा की है।
कौन हैं अभिजीत दीपके? मूल रूप से महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले अभिजीत अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे थे। पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद वे भारत लौटे और उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन खड़ा किया। फिलहाल, अभिजीत मीडिया की चकाचौंध से दूर हैं और अपने निजी व करियर के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
VIDEO | Chhatrapati Sambhajinagar: Anita Dipke, mother of Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke, says, Marriage proposals have been coming for him for some time now. They have been coming for the past two years, but he has said that he will get married only after… pic.twitter.com/nJ6yyZDqLO
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2026
क्या उमर खालिद का समर्थक तय करेगा छात्रों का भविष्य? भाजपा नेता ने सीजेपी को घेरा
ऋषिकेश के बजरंग सेतु पर रोमांच के लिए ढीली करनी होगी जेब, ग्लास वॉकवे के लिए तय हुआ शुल्क
लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पास: अब परीक्षा माफियाओं की खैर नहीं!
अब घर की सफाई करेगा AI रोबोट: ₹3,000 में मिलेंगी ये हाई-टेक सेवाएं
संसद में माइक बंद, सड़कों पर कील जड़ी लाठियां: राहुल गांधी ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की
एक्टिविज्म करोगे तो जेल जाना ही होगा : राज्यसभा में जेपी नड्डा और खरगे के बीच तीखी झड़प
पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत के बाद भावुक हुआ वेस्टइंडीज, महान दिग्गज के नाम की ऐतिहासिक कामयाबी
खेलते-खेलते मौत के मुंह में पहुंचा मासूम: सांप को खिलौना समझ बैठा बच्चा, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट: चक्रवाती तूफान और आंधी-तूफान मचाएंगे तबाही
लॉक अप 2: हर्षद चोपड़ा ने खोला बचपन के यौन शोषण का काला सच, सुनकर दंग रह गए राम कपूर