महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के विकास और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक में 8 बड़े नीतिगत फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बुनियादी ढांचे से लेकर न्यायिक सुधारों तक कई अहम बदलावों को मंजूरी दी गई है।
अवैध खनन पर अब भारी चोट राज्य में अवैध गौण खनिज उत्खनन और परिवहन पर लगाम कसने के लिए सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। महाराष्ट्र भूमि राजस्व संहिता, 1966 में संशोधन को मंजूरी दी गई है। इसके तहत अब अवैध उत्खनन करने वालों को रॉयल्टी की 10 गुना राशि का जुर्माना भरना होगा। इसके लिए सरकार जल्द ही अध्यादेश लाएगी।
रेलवे और स्थानीय निकायों में सुधार बुनियादी ढांचे को गति देने के लिए मुंबई रेलवे विकास महामंडल की अधिकृत शेयर पूंजी को 25 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
वहीं, स्थानीय स्वराज संस्थाओं के लिए भी कड़े नियम लागू किए गए हैं। अब ग्राम पंचायत, जिला परिषद और पंचायत समिति में आरक्षित सीटों से चुने गए प्रतिनिधियों को चुनाव परिणाम के 12 महीने के भीतर जाति वैधता प्रमाणपत्र जमा करना अनिवार्य होगा। समय सीमा चूकने पर सदस्यता स्वतः रद्द कर दी जाएगी।
न्यायिक ढांचा होगा और मजबूत आम नागरिकों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से राज्य में नए न्यायालयों का जाल बिछाया जाएगा। पुणे में एनडीपीएस (NDPS) मामलों के लिए विशेष कोर्ट, कुर्डूवाडी (सोलापुर) में दीवानी न्यायालय और कर्जत (अहिल्यानगर) में जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायालय को मंजूरी दी गई है।
साथ ही, अहिल्यानगर, परभणी, सोलापुर, नांदेड़ और यवतमाल में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से संबंधित मामलों के लिए विशेष न्यायालय काम करेंगे। इससे लंबित मुकदमों के निपटारे में तेजी आएगी।
खेती में एआई का दखल कृषि क्षेत्र में तकनीकी क्रांति लाने के लिए महाएग्री-एआई नीति को गति दी जा रही है। इसके तहत एग्रीटेक नवाचार केंद्र में प्रबंध निदेशक (MD) का नया पद सृजित किया गया है। 500 करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए किसानों की समस्याओं का समाधान करना और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देना है।
*मंत्रिमंडळ बैठकीतील महत्त्वाचे निर्णय (संक्षिप्त)@Dev_Fadnavis#Maharashtra #DevendraFadnavis #CabinetDecision #मंत्रिमंडळनिर्णय pic.twitter.com/BAnj7lYMuD
— CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) July 28, 2026
पिछले 5 साल रूस के लिए बेहद कठिन और निर्णायक , पश्चिमी देशों पर बरसे पुतिन
पेपर लीक पर महा-मंथन : संसद में सरकार का कड़ा संदेश, कहा- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नामंजूर
दो बच्चों का बाप बनने वाला हूं भाई : फैन के फ्लर्ट पर रणवीर सिंह ने दिया ऐसा जवाब, वीडियो हुआ वायरल
स्कूल जाने का अनोखा अंदाज: बच्चों को घोड़े पर सवार देख दंग रह गए लोग, वीडियो हुआ वायरल
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा धमाका: जिलों में खुलेंगी स्पेशल कोर्ट, अवैध खनन पर लगेगा 10 गुना जुर्माना
कांग्रेस के दौर में भी लीक हुए पेपर : एंटी पेपर लीक बिल पर लोकसभा में जितेंद्र सिंह का तीखा प्रहार
दिल्ली-NCR में बादलों का कहर : सड़कें बनीं दरिया, रेंगती दिखी रफ्तार; कई इलाकों में रेड अलर्ट
संसद में पप्पू यादव का अनोखा विरोध: माथे पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुंचे, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
पेपर लीक पर संसद में तीखी बहस: सरकार ने गिनाए कांग्रेस काल के घोटाले, विपक्ष से चर्चा के लिए बढ़ाया समय
शिक्षा मंत्री पर राहुल-प्रियंका का तीखा हमला, संसद में मचा भारी बवाल