नेशनल डेस्क: तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर और अनुभवी अभिनेत्री पावला स्यामला का मंगलवार तड़के 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं अभिनेत्री ने हैदराबाद के उस्मानिया जनरल अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली।
थिएटर से सिनेमा तक का सफर आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जन्मीं पावला स्यामला ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर (रंगमंच) से की थी। फिल्म बाबई अब्बाई से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली स्यामला ने अपनी अभिनय क्षमता से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्होंने चैलेंज , स्वर्णकमलम , गुंटूर टॉकीज और नेनु लोकल जैसी दर्जनों यादगार फिल्मों में बेहतरीन काम किया।
जीवन के अंतिम दिनों में रहे गहरे संघर्ष पावला स्यामला का निजी जीवन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। कम उम्र में ही मां और पति को खोने के बाद उन्होंने अकेले दम पर जिम्मेदारियां निभाईं। दुर्भाग्यवश, जीवन के अंतिम वर्षों में वह न केवल गंभीर बीमारियों से घिरी रहीं, बल्कि उन्हें भीषण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ा। स्थिति इतनी खराब थी कि उन्हें परिवार चलाने के लिए अपने पुरस्कार और ट्रॉफियां तक बेचनी पड़ी थीं।
फिल्म इंडस्ट्री ने की मदद की कोशिश उनकी दयनीय स्थिति का पता चलने पर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने मदद का हाथ बढ़ाया। निर्माता दिल राजू ने उनके इलाज का पूरा जिम्मा उठाया था। वहीं पवन कल्याण, चिरंजीवी, साई दुर्गा तेज और अल्लू अर्जुन जैसे बड़े कलाकारों ने भी आर्थिक सहयोग दिया। 2021 में फिल्म निर्माता जोड़ी राज एंड डीके ने उनके लिए एक फंडरेजिंग अभियान भी चलाया था।
अस्पताल में ली अंतिम सांस रिपोर्ट्स के अनुसार, मंगलवार तड़के करीब 1:52 बजे उन्हें गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनका निधन हो गया। उनके निधन से तेलुगु सिनेमा जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। स्यामला का जाना एक ऐसे कलाकार की विदाई है, जिन्होंने तमाम मुश्किलों के बावजूद अपनी कला के प्रति समर्पण को अंत तक कायम रखा।
Rest in peace Pavala Shyamala Garu.
— లక్ష్మీ ప్రియ 🦋💫 (@Laxmi_Priyaaa) July 28, 2026
Thanu Anni movies lo act chesaru okkaru ayina mundhu nundi financial support echi untey bagundedhi. pic.twitter.com/FFQUzBUumK
जब चलेगा बाजार तो सबसे तेज दौड़ेंगे मिडकैप-स्मॉलकैप, 20 साल का डेटा दे रहा गवाही
अमरनाथ यात्रा से लौट रही बस पलटी: गांदरबल में 39 श्रद्धालु सवार थे, रेस्क्यू से बची जान
संघर्ष से स्वर्णिम सफर: आया का काम करने वाली शर्मिला ने कॉमनवेल्थ में गाड़े झंडे
पेरिस में खौफनाक मंजर: बीच सड़क पर महिलाओं पर चाकू से हमला, बोला- अल्लाह का फरमान था
एनटीए का गणित फंसा: 34 पदों वाली संस्था में 47 अफसरों पर कार्रवाई कैसे? संसद में गौरव गोगोई के तीखे सवाल
60 साल की महिला और 21 साल के युवक का कथित प्रेम प्रसंग: मंदिर में शादी के दावे से मचा बवाल
कमरे में घुसा चूहा, लड़कों ने फुटबॉल बनाकर किया ऐसा हाल कि वीडियो हुआ वायरल
ग्लासगो में गूंजा भारत का नाम: सरवेश कुशारे ने हाई जंप में जीता ऐतिहासिक सिल्वर
विराट-स्मिथ नहीं, जोस बटलर का क्रिकेटिंग क्रश है यह भारतीय दिग्गज
IND vs SL: इन 3 दिग्गजों को सेलेक्टर्स ने दिखाया बाहर का रास्ता, टीम इंडिया में मिली जगह तो दूर, नाम पर भी नहीं हुई चर्चा!