सोशल मीडिया की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए, कोई नहीं जानता। कभी कोई इमोशनल वीडियो लोगों का दिल जीत लेता है, तो कभी कुछ ऐसी अजीबोगरीब हरकतें सामने आती हैं जो चर्चा का विषय बन जाती हैं। इसी क्रम में अब एक चूहे का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर शेयर किया जा रहा है।
गलती से गलत कमरे में पहुंचा चूहा वायरल हो रहे इस वीडियो में नजर आता है कि एक कमरे में अचानक एक चूहा घुस आता है। संयोग से उस कमरे में कुछ लड़के मौजूद थे। चूहा शायद यह नहीं जानता था कि उसने कितनी बड़ी गलती कर दी है। कमरे में घुसते ही लड़कों ने उसे अपना निशाना बना लिया।
लड़कों ने चूहे के साथ किया ऐसा बर्ताव वीडियो में दिख रहा है कि लड़के चूहे को पकड़ने के लिए चप्पलों का इस्तेमाल कर रहे हैं। मामला तब और दिलचस्प हो जाता है जब एक लड़का बड़ी फुर्ती से उस चूहे की पूंछ पकड़ लेता है और उसे किसी गेंद की तरह जोर से उछालकर बाहर फेंक देता है। पूरी वीडियो में चूहा अपनी जान बचाने के लिए भागता नजर आ रहा है, जबकि लड़के उसे लगातार परेशान कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार रिएक्शन इस वीडियो को X (पूर्व ट्विटर) पर @Shibyash_17 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है, जब कोई सोलो प्लेयर किसी इवेंट में घुस जाए।
खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 32 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बेचारा चूहा भी सोच रहा होगा कि कहां फंस गया। वहीं, एक अन्य यूजर ने इसे IT कॉर्पोरेट कल्चर का हिस्सा बता दिया।
(नोट: यह खबर सोशल मीडिया पर उपलब्ध दावों और वीडियो पर आधारित है। हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।)
When the solo player enter the event 🤣🤣🤣🤣 pic.twitter.com/pU1Sm5rGhl
— shibya Sharma (@Shibyash_17) July 27, 2026
दिल्ली में आफत की बारिश: IMD का ऑरेंज अलर्ट, घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान
बेंगलुरु: कैब का इंतजार कर रही महिला से पूछा रेट , वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
‘डेढ़ साल तक विराट की बात मानी, फिर हिम्मत हार गया’—संजू सैमसन का वायरल बयान
कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार का डिजिटल कवच , ड्रोन और सीसीटीवी से होगी चप्पे-चप्पे पर नजर
पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक ने किया ब्लॉक, मचे बवाल के बाद मेटा ने मांगी माफी
कारवां गुजर गया, गुबार देखते रहे : संसद में गोगोई का तंज, सरकार से पूछा- छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने मैदान में उतारा ब्रह्मास्त्र , वीडियो जारी कर जनता से की ये खास अपील
आग लगाओ और पानी लेकर पहुंच जाओ : अभिषेक बनर्जी का सरकार पर तीखा हमला
60 साल की महिला और 21 साल के युवक का कथित प्रेम प्रसंग: मंदिर में शादी के दावे से मचा बवाल
पेपर लीक पर गर्म हुई सियासत: निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर हमला, कहा- ये खुद हैं पेपर लीक के असली किंग