साउथ सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर NTR के फैंस के लिए एक चिंताजनक खबर सामने आई है। आरआरआर फेम इस अभिनेता को कंधे में गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते उन्हें फिलहाल काम से ब्रेक लेना पड़ा है।
क्या है पूरी घटना? 27 जुलाई की शाम एक एक्टिविटी के दौरान जूनियर NTR कंधे की चोट का शिकार हो गए। अभिनेता की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम, जिसमें डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर.ए. पुरमचंद्र तेजस्वी शामिल हैं, फिलहाल उनका इलाज कर रहे हैं।
डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने जूनियर NTR को पूर्ण विश्राम की सलाह दी है। उनकी टीम ने बताया है कि अभिनेता को ठीक होने में कम से कम 6 से 8 हफ्ते (करीब दो महीने) का समय लग सकता है। हालांकि, टीम ने फैंस को आश्वस्त किया है कि घबराने की कोई बात नहीं है और वे अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर अपडेट देते रहेंगे।
क्या ड्रैगन की शूटिंग पर पड़ेगा असर? चोट की खबर सामने आने के बाद से ही फैंस के मन में सवाल है कि क्या इसका असर प्रशांत नील की बहुप्रतीक्षित फिल्म ड्रैगन पर पड़ेगा? हालांकि, टीम की ओर से अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि यह चोट किस प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान लगी है।
ड्रैगन का भव्य है कैनवास प्रशांत नील की ड्रैगन 60 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें अफीम के व्यापार और अफगान ट्रेडिंग की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें जूनियर NTR एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो परिस्थितियों के कारण एक बेरहम हत्यारा बन जाता है। फिल्म में अनिल कपूर, रुक्मिणी वसंत और आशुतोष राणा जैसे दिग्गज कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
गौरतलब है कि हाल के दिनों में नंदमुरी बालकृष्ण और राम चरण जैसे कई बड़े सितारे भी शूटिंग के दौरान चोटिल हुए हैं, जिसने फिल्म जगत में सुरक्षा और थकान को लेकर चर्चा तेज कर दी है। फिलहाल, सभी की निगाहें जूनियर NTR के जल्द स्वस्थ होने पर टिकी हैं।
We regret to inform everyone that Mr. NTR ( @tarak9999 ) sustained an unfortunate shoulder injury earlier this evening.
— .... (@ynakg2) July 27, 2026
Following a thorough medical evaluation, the team of doctors headed by Dr. J. Madhusudan Rao and Dr. R. A. Purnachandra Tejaswi has advised complete rest for… pic.twitter.com/AlusvIHGIx
संसद का पेपर लीक घमासान: गौरव गोगोई बोले- धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत ऐसे हुआ जैसे पाकिस्तान से लड़कर आए हों
स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे का जलवा: प्रीमियर के बाद क्रिटिक्स ने दी मेगा ब्लॉकबस्टर की गारंटी
विपक्ष ने सदन को बनाया बंधक, छात्रों के प्रति नहीं है कोई सहानुभूति: गिरिराज सिंह
Vivo T5x 5G अब नए फ्यूजन रेड अवतार में, 7,200mAh बैटरी और धांसू फीचर्स के साथ मचाएगा धूम
एनटीए का गणित फंसा: 34 पदों वाली संस्था में 47 अफसरों पर कार्रवाई कैसे? संसद में गौरव गोगोई के तीखे सवाल
Gen Z हमारे दिल की धड़कन हैं : जंतर-मंतर प्रदर्शन पर सायोनी घोष का बड़ा बयान
पीओके में खूनी संघर्ष: पाकिस्तान सेना ने निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर बरसाईं गोलियां, 9 की मौत
सड़क पर बेसहारा मिलीं दिग्गज एक्ट्रेस पवाला श्यामला का निधन, गुमनामी और तंगी में बीता आखिरी वक्त
PoK बना जंग का मैदान : रावलकोट में सड़कों पर बिछीं लाशें, चुनाव में खुलेआम खून-खराबा
मौत को मात देकर बच्चे को बचाया: 16 साल के लाइफगार्ड की बहादुरी का वीडियो वायरल