भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के 18 राज्यों के लिए भारी बारिश और आंधी का रेड अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे डिप्रेशन (Deep Depression) और चक्रवाती परिसंचरण के कारण मॉनसून एक बार फिर बेहद सक्रिय हो गया है। अगले 24 घंटों के दौरान कई इलाकों में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली और आसपास के इलाकों में लंबे समय से जारी उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिलने वाली है। मंगलवार सुबह से ही राजधानी के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसके दौरान हवाएं 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकती हैं। फिलहाल दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक अलर्ट घोषित किया है:
उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, कानपुर, गोरखपुर और वाराणसी सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। वहीं, पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में बारिश के साथ-साथ भूस्खलन (Landslide) का भी भारी खतरा बना हुआ है। प्रशासन ने इन क्षेत्रों में लोगों को पूरी सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव और उत्तर प्रदेश व राजस्थान के ऊपर सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। मॉनसून का यह सिस्टम फिलहाल देश के एक बड़े हिस्से को कवर कर रहा है, जिससे मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अच्छी बारिश का दौर जारी है।
*#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वीडियो मंडी हाउस से है। pic.twitter.com/thiERJWAvg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2026
नीट आंदोलन पर सरकार का सरेंडर ? 3 घंटे की मैराथन बैठक के बाद CJP के दावे ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार ने मैदान में उतारा ब्रह्मास्त्र , वीडियो जारी कर जनता से की ये खास अपील
कौन हैं मिस्ट्री स्पिनर सारांश जैन? जिन्हें अचानक मिला टीम इंडिया में मौका
जूनियर एनटीआर हुए चोटिल: ड्रैगन स्टार को लेनी पड़ी एक्टिंग से लंबी छुट्टी
नीट विवाद: प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी पर भड़कीं कंगना रनौत
सारांश जैन: 33 की उम्र में देर आए दुरुस्त आए वाली कहानी, जानें क्यों टीम इंडिया को है उनसे बड़ी उम्मीदें
16 साल की तपस्या और सनी-आमिर का साथ: आखिरकार सामने आया राजकुमार संतोषी की बंटवारा 1947 का ट्रेलर
अमरनाथ यात्रियों से भरी बस 20 मीटर गहरी खाई में गिरी, बड़ा हादसा टला
गली में गूंजी मासूम की चीख: तेज रफ्तार बाइक ने पल भर में उजाड़ दी खुशियां, वायरल वीडियो देख कांप उठेगी रूह
स्कूल नहीं गए, फिर भी संविधान के मास्टर : कौन हैं जंतर-मंतर पर छाए मोहम्मद इरफान?