साउथ सुपरस्टार और आरआरआर फेम अभिनेता जूनियर एनटीआर को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। अभिनेता के कंधे में गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते उन्हें फिलहाल अपने सभी प्रोजेक्ट्स से ब्रेक लेना पड़ा है।
डॉक्टरों की सलाह: 6 से 8 हफ्ते का पूर्ण विश्राम
सोमवार देर शाम जूनियर एनटीआर की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर उनकी चोट की पुष्टि की है। मेडिकल टीम, जिसका नेतृत्व डॉ. जे. मधुसूदन राव और डॉ. आर. ए. पूर्णचंद्र तेजस्वी कर रहे हैं, ने अभिनेता को पूरी तरह ठीक होने के लिए 6 से 8 सप्ताह तक पूर्ण विश्राम की सलाह दी है।
टीम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर कहा कि प्रशंसकों को घबराने की जरूरत नहीं है। अभिनेता के स्वास्थ्य को लेकर समय-समय पर अपडेट दिए जाएंगे।
क्या ड्रैगन की रिलीज पर पड़ेगा असर?
जूनियर एनटीआर इस समय अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ड्रैगन को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का निर्देशन केजीएफ और सालार जैसे ब्लॉकबस्टर देने वाले मशहूर निर्देशक प्रशांत नील कर रहे हैं।
ड्रैगन को अगले साल 11 जून 2027 को रिलीज करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि, अभिनेता की इस चोट के कारण शूटिंग शेड्यूल में देरी होना तय माना जा रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस इंजरी के चलते फिल्म की रिलीज डेट पर भी असर पड़ सकता है।
फिलहाल, जूनियर एनटीआर के प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। शूटिंग पर इसका कितना बड़ा असर पड़ता है, यह आने वाले कुछ हफ्तों में स्पष्ट हो पाएगा।
We regret to inform everyone that Mr. NTR ( @tarak9999 ) sustained an unfortunate shoulder injury earlier this evening.
— .... (@ynakg2) July 27, 2026
Following a thorough medical evaluation, the team of doctors headed by Dr. J. Madhusudan Rao and Dr. R. A. Purnachandra Tejaswi has advised complete rest for… pic.twitter.com/AlusvIHGIx
कारवां गुजर गया, गुबार देखते रहे : संसद में गोगोई का तंज, सरकार से पूछा- छात्रों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया?
दिल्ली में रेड अलर्ट : मूसलाधार बारिश से बेहाल हुई राजधानी, सड़कें बनीं दरिया
श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: जडेजा की वापसी, सारांश जैन को मिला बड़ा मौका
काल बन कर गिरा पहाड़: 8 गाड़ियां निकलीं सुरक्षित, फिर टाटा सूमो को निगल लिया चट्टानों ने
जापान में 7.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप: सुनामी की चेतावनी से मचा हड़कंप, तबाही के खौफनाक मंजर
तेलुगु सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री पावला श्यामला का निधन, अभावों में बीता जीवन का अंतिम दौर
एनटीए का गणित फंसा: 34 पदों वाली संस्था में 47 अफसरों पर कार्रवाई कैसे? संसद में गौरव गोगोई के तीखे सवाल
हिंद महासागर का नया सुपरपावर : 200 युद्धपोतों के बेड़े के साथ चीन को टक्कर देने की तैयारी
नीट विवाद: प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां पर अभद्र टिप्पणी पर भड़कीं कंगना रनौत
बांकीपुर उपचुनाव में डीपफेक का तड़का: प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के वीडियो को बताया AI फर्जीवाड़ा