श्रीलंका दौरे पर होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पूरी तरह से तैयार है, लेकिन इस बार चयन में कुछ चौंकाने वाले बदलाव और नए चेहरों को मौका दिया गया है। वॉशिंगटन सुंदर का पहले टेस्ट से बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
रवींद्र जडेजा की वापसी और सारांश जैन का डेब्यू अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की टीम में वापसी हुई है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले टेस्ट में आराम दिया गया था। इसके अलावा मध्य प्रदेश के सारांश जैन का चयन सबसे बड़ा सरप्राइज रहा। बाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ-स्पिनर सारांश ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन (54 मैचों में 2200+ रन और 188 विकेट) से चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है।
स्पिन और पेस का संतुलित मिश्रण टीम में चार स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों को जगह दी गई है, जिसमें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के साथ प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ शामिल हैं। गुरनूर बराड़, जिन्हें पिछले दौरे पर मौका नहीं मिला था, अब उम्मीद है कि श्रीलंका में अपना टेस्ट डेब्यू कर सकते हैं। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार आगाज करने वाले मानव सुथार को भी स्क्वाड में बरकरार रखा गया है।
श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल टीम इंडिया 4 अगस्त को श्रीलंका के लिए रवाना होगी। दौरे की शुरुआत 7 अगस्त से कोलंबो में चार दिवसीय वॉर्म-अप मैच से होगी। इसके बाद असल जंग शुरू होगी:
श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरैल, देवदत्त पडिक्कल, मानव सुथार, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़ और सारांश जैन।
🚨 News 🚨#TeamIndia s squad for the 2⃣-match Test Series against Sri Lanka announced
— BCCI (@BCCI) July 28, 2026
Note: Washington Sundar was not available for selection for the first Test.
More Details ▶️ https://t.co/Vk0Xd8Axmq #SLvIND pic.twitter.com/NuCcKBohMj
PoK में खूनी संघर्ष: रावलकोट में पाक सुरक्षा बलों की गोलीबारी से 19 मौतें, इलाका बना जंग का मैदान
पेपर लीक पर महा-मंथन : संसद में सरकार का कड़ा संदेश, कहा- युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नामंजूर
घरेलू क्रिकेट का साइलेंट किलर जिसे मिला टीम इंडिया का बुलावा: कौन हैं सारांश जैन?
पीएम किसी को भी चुन सकते थे, पर ऐसे व्यक्ति को क्यों? प्रह्लाद जोशी के कैबिनेट में शामिल होने पर राहुल गांधी का तीखा हमला
इंसानियत की मिसाल: भूखे कबूतर को अपना खाना खिलाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल
मैं अनाथ हूं : शिल्पा शिंदे ने घर से निकाले जाने का झेला दर्द, परिवार से तोड़े सभी रिश्ते
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत का शानदार आगाज़, 5 दिनों में जीते 10 मेडल्स
प्रियंका गांधी के भाषण पर छिड़ा स्पीच चोरी का विवाद: रिजिजू के तंज से गरमाया संसद का माहौल
मोदी जी को लगता है उन्होंने बड़ा तीर मार लिया , पेपर लीक बिल पर संजय राउत का तीखा हमला
ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार हुआ सच: अंतरिक्ष में चमक उठा भारत का कॉस्मिक ब्लूम डायमंड