ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सोमवार का दिन भारतीय खेल इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गया है। पैरा एथलीट शर्मिला धनकर ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया है, जबकि अन्य स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी है।
पैरा एथलीट शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ-57 स्पर्धा में 9.81 मीटर के सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ गेम्स के पैरा एथलेटिक्स इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।
यह जीत भारत के लिए बेहद खास है क्योंकि पैरा एथलेटिक्स में भारत का पदक का इंतजार पूरे 20 साल बाद खत्म हुआ है। इससे पहले 2006 कॉमनवेल्थ गेम्स में रंजीत कुमार जयसीलन ने पदक जीता था।
पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में 31 वर्षीय सरवेश कुशारे ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह कॉमनवेल्थ गेम्स की हाई जंप स्पर्धा में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। कुशारे ने 2.25 मीटर की छलांग लगाई। जमैका के रोमेन बेकफोर्ड से स्वर्ण पदक का मुकाबला बेहद करीबी रहा, जिसमें काउंटबैक के आधार पर सरवेश को रजत से संतोष करना पड़ा।
वेटलिफ्टिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। 21 वर्षीय वल्लुरी अजय बाबू (79 किग्रा वर्ग) ने कुल 330 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक जीता। वह महज 1 किलोग्राम के अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए।
वहीं, महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त, बिंदियारानी देवी ने 58 किलोग्राम वर्ग में 199 किलोग्राम के कुल वजन के साथ कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका को मजबूती दी।
रिंग में भी भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा कायम है। पूर्व विश्व युवा चैंपियन सचिन सिवाच ने पुरुषों के 60 किलोग्राम वर्ग में इंग्लैंड के विलियम हेविट को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उनके साथ ही अंकुश और साक्षी चौधरी ने भी शानदार जीत के साथ अंतिम-8 में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है।
HISTORIC GOLD IN GLASGOW! 🥇🇮🇳
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 27, 2026
Sharmila wins Gold in Women s Shot Put F57 & creates history at #CWG2026.
She becomes India s first-ever Commonwealth Games Gold medallist in Para Athletics.
Your indomitable spirit has made the entire nation proud on the global stage.… pic.twitter.com/gP1RA7ZHbn
तेलुगु सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री पावला स्यामला का निधन, संघर्षों से भरा था जीवन का सफर
दिल्ली में रेड अलर्ट : मूसलाधार बारिश से बेहाल हुई राजधानी, सड़कें बनीं दरिया
प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचाया : लोकसभा में अखिलेश यादव का सरकार पर तीखा प्रहार
घरेलू क्रिकेट का साइलेंट किलर जिसे मिला टीम इंडिया का बुलावा: कौन हैं सारांश जैन?
‘डेढ़ साल तक विराट की बात मानी, फिर हिम्मत हार गया’—संजू सैमसन का वायरल बयान
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो क्यों हैं विवादों में? हिंदू राष्ट्र और संविधान पर पुराने बयानों ने मचाया बवाल
कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार का डिजिटल कवच , ड्रोन और सीसीटीवी से होगी चप्पे-चप्पे पर नजर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: जडेजा की दमदार वापसी, युवा स्पिनर की लॉटरी
PoK में खूनी संघर्ष: रावलकोट में पाक सुरक्षा बलों की गोलीबारी से 19 मौतें, इलाका बना जंग का मैदान
नीट पेपर लीक: प्रदर्शनकारी छात्रों के लिए तेजस्वी यादव का बड़ा वादा, मिलेगी पक्की नौकरी और पेंशन