पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी ने प्रधान पर भ्रष्टाचार और शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करने का आरोप लगाया है।
इस्तीफा नैतिकता नहीं, डर का नतीजा
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा कि धर्मेंद्र प्रधान भारत की बर्बाद शिक्षा व्यवस्था के प्रतीक हैं। उन्होंने दावा किया कि शिक्षा व्यवस्था की खामियों के कारण देश में 26 बच्चों की जान गई और लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ा।
राहुल ने यह भी कहा कि प्रधान का इस्तीफा नैतिकता के आधार पर नहीं, बल्कि युवाओं के बढ़ते आक्रोश के दबाव में दिया गया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आज संसद में उन्हें सम्मानित करना लाखों छात्रों के भविष्य के विनाश का जश्न मनाने जैसा है।
संसद में मिला ग्रैंड वेलकम
शिक्षा मंत्री पद से हटने के बाद सोमवार को धर्मेंद्र प्रधान पहली बार संसद पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद कई सांसदों ने शॉल, मिथिला पाग, फूलों की माला और गुलदस्ते देकर उनका जोरदार स्वागत किया। विपक्ष ने इसी सत्कार को लेकर तीखा हमला बोला है।
विपक्ष का कहना है कि जिस व्यक्ति के कार्यकाल में शिक्षा प्रणाली सवालों के घेरे में रही, उसे सम्मानित करना छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय का मजाक उड़ाने जैसा है।
मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, AC एक्टिविस्ट नहीं
इस पूरे घटनाक्रम के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। संसद परिसर में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश से हुई संक्षिप्त बातचीत के दौरान प्रधान ने खुद को स्ट्रीट फाइटर बताया।
जब जयराम रमेश ने प्रधान से कहा, It happens (ऐसा होता है), तो जवाब में प्रधान ने कहा, नथिंग हैपन्ड। उन्होंने आगे कहा, मैं सड़क पर संघर्ष करने वाला नेता हूं, न कि AC कमरे में बैठकर राजनीति करने वाला एक्टिविस्ट।
धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और भारत की बर्बाद education system के प्रतीक हैं और हमेशा रहेंगे।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 27, 2026
उसी system ने 26 बच्चों की जान ली, और लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरने को मजबूर किया।
इस्तीफ़ा भी नैतिकता से नहीं - युवाओं के आक्रोश से डरकर देना पड़ा।
और आज उसी व्यक्ति को संसद में… pic.twitter.com/7FnxOj6VfX
हाईवे पर मौत का खेल: चलती बाइक की टंकी पर सोए प्रेमी जोड़े, टोकने पर मिली बदतमीजी
बाढ़ के पानी में भीगे सपने, सड़क किनारे किताबें सुखाती बच्ची का वीडियो जीत रहा दिल
रामायण का जलवा: सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में फैंस को मिला सोने का शंख , वायरल वीडियो ने बढ़ाई उत्सुकता
राहुल गांधी की कुर्सी पर खतरा: नेता प्रतिपक्ष पद से हटाने के लिए संसद में प्रस्ताव ला सकती है BJP!
क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी: सितंबर में टीम इंडिया का एक्शन प्लान तैयार, बांग्लादेश के साथ होगा महामुकाबला!
छात्र आंदोलन में पुलिस का खूनी रुख: AK-47 और पैलेट गन के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना हुआ मुश्किल
क्या यशस्वी जायसवाल और मृणाल ठाकुर के बीच चल रहा है रोमांस? वायरल वीडियो ने मचाई खलबली!
8 गाड़ियां निकलीं, फिर आया काल : हिमाचल लैंडस्लाइड का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
NEET पेपर लीक विवाद: सरकार को कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, फिर छिड़ेगा बड़ा आंदोलन?
AK-47 लहराते हुए छात्रों पर बरसाईं गोलियां: सीवान का वो वायरल वीडियो, जिसने हिला दी बिहार पुलिस