सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (SDCC) 2026 में नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का ट्रेलर सबसे बड़ा आकर्षण रहा। हालांकि भारत में अभी ट्रेलर का इंतजार है, लेकिन अमेरिका में हुए इस खास इवेंट में मौजूद फैंस के लिए मेकर्स ने एक अनोखा अनुभव पेश किया।
फैंस को मिला शाही तोहफा इवेंट में शामिल हुए दर्शकों को रामायण की टीम की ओर से एक विशेष गिफ्ट बॉक्स दिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक फैन इस तोहफे की अनबॉक्सिंग करती नजर आ रही है। गुलाबी रंग के इस बॉक्स पर कमल का बेहद खूबसूरत डिजाइन बना हुआ है।
क्या है बॉक्स के अंदर? बॉक्स के अंदर एक सुनहरे रंग का शंख (Golden Conch) है। महिला ने इसे धर्म की पुकार का प्रतीक बताया। इसके साथ फिल्म की टीम की ओर से एक नोट भी था, जिसमें लिखा है कि यह शंख भारतीय विरासत का प्रतीक है, जो ब्रह्मांडीय ऊर्जा को संरेखित करता है और एक नई शुरुआत का संकेत देता है।
मेकर्स ने क्या संदेश दिया? नोट में लिखा गया है, जैसे-जैसे हम इस दिवाली अपनी रामायण को साकार करने की तैयारी कर रहे हैं, हम भगवान राम की सदाबहार यात्रा का जश्न मनाते हैं। इस शानदार तोहफे के लिए फैन ने प्रोड्यूसर और प्राइम फोकस के सीईओ नमित मल्होत्रा का विशेष आभार व्यक्त किया।
रिलीज डेट पर लगी मुहर मेकर्स ने उन अफवाहों पर भी पूर्ण विराम लगा दिया है जिनमें फिल्म के समय से पहले रिलीज होने की बात कही जा रही थी। फिल्म रामायण: पार्ट 1 दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में आएगी, जबकि रामायण: पार्ट 2 दिवाली 2027 के लिए निर्धारित है।
स्टार-स्टडेड कास्ट इस भव्य फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे, जबकि यश रावण और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा सनी देओल हनुमान के रूप में, रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में, और काजल अग्रवाल व रकुल प्रीत सिंह क्रमशः मंदोदरी और शूर्पणखा की भूमिका निभाते दिखेंगे। फिल्म में अरुण गोविल और कुणाल कपूर जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं।
The attention to detail is simply exquisite.#Ramayana pic.twitter.com/cQz15BugqN
— Walter Black (@BryanBergX) July 24, 2026
अंतरिक्ष से दिखा अब तक का सबसे खूबसूरत सूर्यास्त, ISS के क्युपोला का 360-डिग्री वीडियो वायरल
संसद में धर्मेंद्र प्रधान का भव्य स्वागत, मैथिल पाग पहनकर पहुंचे सदन
संसद में आज होगा महा-संग्राम : NEET से लेकर E20 पेट्रोल तक, मोदी सरकार को घेरेगा विपक्ष
थलापति विजय के बाद क्या धनुष भी बनेंगे राजनीति के खिलाड़ी ? एक बयान ने बढ़ाई सरगर्मी
बाहुबली जैसा क्लाइमैक्स, रामायण के फिनाले से दर्शकों के उड़ेंगे होश! डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया बड़ा खुलासा
यूरोप जल रहा है: फ्रांस और स्पेन में भीषण जंगल की आग से हाहाकार, 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर
अलर्ट: देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, गुजरात में रेड अलर्ट जारी
बर्तन धोने का ऐसा देसी जुगाड़ देख चकरा जाएगा सिर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
चीन के गढ़ में तिरंगा: ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर को मिला ब्रॉन्ज
दतिया उपचुनाव: शिवराज का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले- राजनीति हमारा धंधा नहीं, सेवा का माध्यम है