ग्लासगो: स्कॉटलैंड में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 53 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के खाते में 5वां पदक (सिल्वर) डाल दिया है।
नया नेशनल रिकॉर्ड और पर्सनल बेस्ट 23 वर्षीय ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने स्नैच में 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा वजन उठाया। इस शानदार उपलब्धि के साथ उन्होंने नया नेशनल रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।
मुकाबले का रोमांच इस प्रतियोगिता में नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह ने कुल 206 किग्रा वजन के साथ गोल्ड मेडल जीता। वहीं, कनाडा की रेबेका ग्रौलक्स 178 किग्रा वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रहीं और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
पीएम मोदी ने सराहा ज्ञानेश्वरी की इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, यह कामयाबी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने अपना पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन किया है। उनकी यह सफलता भारत के युवाओं को प्रेरित करेगी।
जीत के बाद क्या बोलीं ज्ञानेश्वरी? पदक जीतने के बाद खुश नजर आईं ज्ञानेश्वरी ने कहा, यह मेरा पहला कॉमनवेल्थ गेम्स है। मेरा लक्ष्य सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देना था। मैंने गोल्ड की कोशिश जरूर की थी, लेकिन प्रतिस्पर्धा काफी कठिन थी। मैं इस सिल्वर मेडल से बेहद खुश हूं।
मीराबाई चानू से मिला प्रेरणा का डोज अपनी तैयारी पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि वे पिछले एक महीने से बर्मिंघम में ट्रेनिंग कर रही थीं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि मीराबाई चानू के गोल्ड मेडल ने उन्हें काफी प्रेरित किया। ज्ञानेश्वरी ने कहा, कल जब मीरा दीदी ने गोल्ड जीता, तो मेरे अंदर एक अलग ही जोश भर गया था।
Congratulations to Gyaneshwari Yadav on winning the Silver Medal in Weightlifting at the Commonwealth Games Glasgow 2026. This success is even more noteworthy because she has achieved a personal best in this competition. May her success motivate the youth of India. Wishing her… pic.twitter.com/tKF5Ub4LHQ
— Narendra Modi (@narendramodi) July 27, 2026
58.5 मिलियन डॉलर का अपार्टमेंट! न्यूयॉर्क की ऐतिहासिक फ्लैटिरॉन बिल्डिंग की कीमत ने उड़ाए होश
सिवान फायरिंग कांड: AK-47 लहराने वाला सिपाही सस्पेंड, वीडियो वायरल होते ही प्रशासन में हड़कंप
परीक्षा सुधार की कमान: राजस्थान के पूर्व IAS अमृत लाल मीणा को मिली अहम जिम्मेदारी, गृह क्षेत्र में जश्न
पवन सिंह के मंच पर बजा खेसारी लाल का गाना, पावर स्टार का पारा हुआ हाई
कॉमनवेल्थ गेम्स में दम दिखाने वाले राजा मुथुपांडी को राज्य सरकार का 30 लाख का इनाम
26 दिनों की लंबी भूख हड़ताल के बाद राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक, गांधीवादी मूल्यों का दोहराया संकल्प
2 घंटे का सफर अब सिर्फ 40 मिनट में: जींद-गोहाना हाईवे ने बदली हरियाणा की तस्वीर
राजस्थान रोडवेज की नई उड़ान: बेड़े में शामिल हुईं 144 आधुनिक बसें, कोटा को मिली सबसे बड़ी सौगात
NEET 2027: पेपर लीक माफियाओं का होगा गेम ओवर , सुप्रीम कोर्ट ने नीलेकणि कमेटी से मांगे आउट-ऑफ-द-बॉक्स समाधान
यूपी की सियासत में हलचल: अखिलेश के पुराने साथी स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ कांग्रेस की बढ़ती नजदीकी!