संसद में जारी भारी हंगामे के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। नीट (NEET) पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के तीखे विरोध के बावजूद एंटी पेपर लीक बिल पर सरकार और विपक्ष के बीच चर्चा के लिए सहमति बन गई है। अब इस महत्वपूर्ण विधेयक पर मंगलवार को सदन में विस्तार से चर्चा होगी।
सदन में दिन भर चला हंगामे का दौर सोमवार को नीट पेपर लीक मामले पर पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने दोनों सदनों में जबरदस्त नारेबाजी की। हंगामे का आलम यह था कि राज्यसभा की कार्यवाही को चार बार बाधित करना पड़ा और अंततः इसे मंगलवार सुबह 11 बजे तक के लिए टाल दिया गया। यही हाल लोकसभा का भी रहा, जहां विपक्ष के कड़े रुख के चलते सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
सरकार ने विपक्ष पर साधा निशाना संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस गतिरोध पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 छात्रों के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, विपक्ष के सदस्य खुद इस पर चर्चा चाहते थे, लेकिन अब जब बिल टेबल पर है, तो वे जानबूझकर बाधा डाल रहे हैं। यह युवाओं के जीवन से जुड़ा संवेदनशील मामला है, जिस पर राजनीति बंद होनी चाहिए।
क्या है एंटी पेपर लीक बिल की खासियत? सरकार इस बिल के जरिए परीक्षा प्रणाली में पूरी पारदर्शिता और सख्ती लाना चाहती है। बिल के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:
अब सबकी निगाहें मंगलवार की कार्यवाही पर टिकी हैं, जहां इस बिल को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस होगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सदन बिना किसी बाधा के इस महत्वपूर्ण विधेयक को पास करा पाता है या नहीं।
#WATCH | Delhi | Speaking in Lok Sabha, on Public Examinations (Prevention of Unfair Means) Amendment Bill, 2026, Parliamentary Affairs Minister Kiren Rijiju says, All the members have come prepared, and several members from the Opposition have also submitted amendments; they,… pic.twitter.com/Tj3WvWgQd7
— ANI (@ANI) July 27, 2026
नेशनल अवॉर्ड विवाद पर धनुष का करारा जवाब: मेरी मेहनत को कम मत आंकिए
विपक्ष का 2029 तक का मास्टर प्लान : बीजेपी को घेरने के लिए बुने गए पांच घातक चक्रव्यूह
जुनैद की इंसानियत पर सियासत: दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप, कांग्रेस का मिला साथ
पेपर लीक बिल पर संसद में संग्राम! विपक्ष के हंगामे के बीच सरकार का कड़ा संदेश
मैनपुरी की बदलती तस्वीर: मुख्यमंत्री योगी ने 682 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही राजघाट पहुंचे सोनम वांगचुक, बोले- गांधी का रास्ता ही एकमात्र समाधान
चलती ट्रेन के AC कोच में जलता दीया-अगरबत्ती, यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ का वीडियो वायरल
जंतर-मंतर आंदोलन में विदेशी फंडिंग का मिस्ट्री कनेक्शन : मोबाइल मैकेनिक ने भेजा 10 लाख का खाना?
दतिया उपचुनाव: शिवराज का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, बोले- राजनीति हमारा धंधा नहीं, सेवा का माध्यम है
छात्र आंदोलन में पुलिस का खूनी रुख: AK-47 और पैलेट गन के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट में जवाब देना हुआ मुश्किल