पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के प्रमुख तेज प्रताप यादव को शनिवार देर रात जेल भेज दिया गया। नीट पेपर लीक मामले और छात्रों के प्रदर्शन के बीच हुई इस गिरफ्तारी ने राज्य की राजनीति में खलबली मचा दी है।
दिनभर चला उठापटक का दौर शनिवार को नीट पेपर लीक के विरोध में बुलाए गए बिहार बंद के दौरान तेज प्रताप यादव छात्रों के समर्थन में सड़कों पर उतरे थे। पटना के रामगुलाम चौक से डाक बंगला चौराहे की ओर मार्च करते समय पुलिस ने उन्हें पहली बार हिरासत में लिया था, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण होने की आशंका के चलते उन्हें कुछ देर बाद छोड़ दिया गया था।
मॉल में हुई नाटकीय गिरफ्तारी शाम के समय जब तेज प्रताप पटना के एक मॉल में मौजूद थे, तभी भारी पुलिस बल वहां पहुंचा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। देर रात ही उन्हें ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से अदालत ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेज दिया। उन पर प्रदर्शनकारियों को उकसाने और भड़काने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
जान देने को भी तैयार गिरफ्तारी के बाद तेज प्रताप ने अपने तेवर बरकरार रखे। उन्होंने कहा, हम छात्रों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। अगर छात्रों के अधिकार के लिए अपनी जान भी देनी पड़े, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने गिरफ्तारी के समय उन्हें कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी और न ही FIR की कॉपी उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि पहले उन पर हत्या के प्रयास (धारा 307) जैसी संगीन धाराएं लगाने की कोशिश की गई थी।
13 जिलों में मचा बवाल बिहार बंद के दौरान राज्य के 13 जिलों में जमकर हिंसा और उपद्रव हुआ। केवल पटना में ही पुलिस ने 209 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिहार के प्रमुख शहरों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल, तेज प्रताप की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक गलियारों में विरोध के सुर तेज हो गए हैं।
*#WATCH | Patna, Bihar: JJD chief Tej Pratap Yadav alleged that he was detained after he extended support to protesting students in Patna.
— ANI (@ANI) July 25, 2026
(Source: Tej Pratap Yadav Office) pic.twitter.com/MX2WjUKkZp
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर लीक: रावण बने यश का खूंखार अंदाज देख फैंस हैरान
जंतर-मंतर पर छात्रों से मारपीट: हिंदू वीर सेना नेता सत्यम पंडित के खिलाफ कार्रवाई की मांग
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव: प्रह्लाद जोशी ने संभाली कमान, जानिए क्या है उनकी पहली प्राथमिकता
शिक्षा मंत्री बनते ही एक्शन मोड में प्रह्लाद जोशी, पहले दिन अधिकारियों के साथ की मैराथन बैठक
चुनाव बाद रोना मत, मैं गठबंधन को तैयार : विपक्ष को ओवैसी की सीधी चुनौती
जंतर-मंतर पर थमा कॉकरोच का शोर: जीत के बाद अभिजीत दीपके का भावुक वीडियो, आलोचकों को भी कहा शुक्रिया
जंतर-मंतर पर डोगेश की रॉयल एंट्री: प्रदर्शन के बीच पालतू कुत्ते को देख नाचने लगे छात्र!
जीत के बीच भारत के लिए बुरी खबर, तीसरे T20 से पहले टीम में होगा बड़ा बदलाव?
फर्क नहीं पड़ता! : वैभव-अभिषेक से तुलना पर ईशान किशन का बड़ा बयान, अपनी बल्लेबाजी को लेकर कही दिल की बात
#CJP का जंतर-मंतर धरना खत्म: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद थमा आंदोलन