मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सूबे की सियासत में हलचल तेज कर दी है। उन्होंने मुरादाबाद की जनसभा में विपक्षी दलों को गठबंधन का खुला ऑफर दिया है।
बीजेपी को रोकने का दावा ओवैसी ने स्पष्ट लहजे में कहा कि उनकी पार्टी नहीं चाहती कि यूपी में बीजेपी दोबारा सत्ता में आए। उन्होंने विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा, मैं हाथ मिलाने को तैयार हूं। आज बात करने का वक्त है, चुनाव खत्म होने के बाद रोना मत। अगर आपको लगता है कि मेरे चुनाव लड़ने से नुकसान होगा, तो मैं आपके साथ मिलकर लड़ने को तैयार हूं।
अब दरी बिछाकर नहीं बैठेंगे अपने संबोधन में ओवैसी ने सम्मान और बराबरी की राजनीति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि इंसाफ के लिए है। उन्होंने कहा कि अब समाज के लोग दरी बिछाकर नीचे नहीं बैठना चाहते। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अगर अखिलेश उस कुर्सी के सामने बैठेंगे, तो ओवैसी भी उस कुर्सी पर पैर पर पैर रखकर बराबरी से बैठेगा।
युवाओं पर बड़ा दांव ओवैसी ने आगामी चुनावों में युवाओं को आगे लाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी कोशिश होगी कि पार्टी ज्यादा से ज्यादा युवा उम्मीदवारों को टिकट दे ताकि वे निडर होकर जनता की आवाज उठा सकें।
2029 पर ओवैसी की नजर AIMIM चीफ ने देश की बड़ी युवा आबादी का हवाला देते हुए एक बड़ा सपना साझा किया। उन्होंने कहा, हमारी कोशिश यह है कि जब 2029 के चुनाव हों, तो भारत का प्रधानमंत्री 80 साल का कोई बुजुर्ग नहीं, बल्कि 40-45 साल का कोई युवा बने।
एकता की शक्ति पर जोर जनसभा के दौरान ओवैसी ने जनता से एकजुट रहने की अपील की। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले छात्रों का उदाहरण देते हुए कहा कि जब कमजोर एक साथ आता है, तो ताकतवर को भी झुकना पड़ता है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा में अपनी आवाज बुलंद करेगी।
*#WATCH | Moradabad, Uttar Pradesh: Addressing a public rally, AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, ...I have said this before, and I am saying it again: the Majlis does not want the BJP to form the government again in Uttar Pradesh. I am ready to join hands. I am ready to form an… pic.twitter.com/lI8euYjDrU
— ANI (@ANI) July 25, 2026
इंदौर से हैदराबाद का सफर अब सिर्फ 7 घंटे में: 15 शहरों को जोड़ने वाला 743 KM का एक्सप्रेसवे तैयार
तालाब में फेंका खिलौना, पलक झपकते ही मौत का शिकारी बना काल; वीडियो देख दहल जाएंगे आप!
क्या बिहार की सत्ता से हटेंगे सम्राट चौधरी? अभिजीत दीपके के ऐलान ने बढ़ाई हलचल
क्या टेस्ट क्रिकेट का ‘सूरज’ डूब रहा है? स्टेडियमों से गायब होते दर्शक और बदलता दौर
सुपर CM और गुरु-द्रोही का तंज: पंजाब में पेपर लीक पर गरमाई राजनीति, हरसिमरत कौर ने मांगा मंत्रियों का इस्तीफा
हॉकी के मैदान में फिर बजा भारत का डंका, पाकिस्तान को 3-1 से हराकर जीता गोल्ड
कारगिल विजय दिवस: CM योगी समेत दिग्गजों ने वीर शहीदों को किया नमन, कहा- शौर्य का अमर प्रतीक
अमाल मलिक का तनिष्क बागची को खुला चैलेंज: डिलीट किए ट्वीट्स, पर दी जिंदगी भर की चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जंतर-मंतर पर थमा 37 दिनों का इंकलाब , अभिजीत दिपके ने ली राहत की सांस
ईशान-तिलक का तूफानी अर्धशतक: जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया 220 रनों का पहाड़