केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। लेकिन प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का कहना है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। पार्टी ने साफ कर दिया है कि वे अपनी मांगों पर अडिग हैं।
यह पहला विकेट है, अभी और बाकी हैं प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दीपके ने कहा, डरने की जरूरत नहीं है, यह लोकतंत्र है। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा देकर पहला विकेट खो दिया है, लेकिन हम रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने इसे पिछले 36 दिनों से जारी संघर्ष की बड़ी जीत बताया है।
मुआवजा और कार्रवाई की मांग अभिजीत दीपके ने सरकार के सामने अपनी दो मुख्य शर्तें रखी हैं। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने आत्महत्या की है, उनके परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा मिलना चाहिए। इसके साथ ही, 20 तारीख को छात्रों पर कथित गुंडागर्दी करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
लिखित आश्वासन के बिना नहीं हटेंगे कॉकरोच जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रंका ने स्पष्ट किया है कि वे केवल मौखिक वादों से संतुष्ट नहीं होंगे। उन्होंने कहा, अगर सरकार हमारी तीनों मांगें लिखित रूप में स्वीकार करती है, तभी हम अपने घर जाएंगे।
पूरे देश में कैंडल मार्च का आह्वान CJP ने अपने आंदोलन को और व्यापक बनाने की योजना बनाई है। प्रवक्ता आशुतोष रंका ने देश भर के लोगों से शाम 6:00 बजे शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालने की अपील की है। पार्टी ने इसके लिए आधिकारिक अनुमति भी मांगी है।
सरकार के साथ बातचीत का अगला दौर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के अनुसार, सरकार ने उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। सीजेपी का दावा है कि जब तक उनकी सभी शर्तें लिखित रूप में पूरी नहीं हो जातीं, उनका धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा।
इस्तीफे पर धर्मेंद्र प्रधान का रुख इधर, अपने पद से इस्तीफा देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने इसे राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने के लिए उठाया गया कदम बताया है। अब देखना यह है कि सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच का यह गतिरोध किस मोड़ पर जाकर खत्म होता है।
#WATCH | Delhi: On the resignation of Union education minister Dharmendra Pradhan, Founding President of Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke says, There s no need to be afraid. This is democracy. He has resigned, but we have two more demands. We won t go like this. Dharmendra… pic.twitter.com/K8xiZ0NInO
— ANI (@ANI) July 25, 2026
रील के चक्कर में मौत से सामना: भालू के बेहद करीब पहुंचा युवक, फिर जो हुआ उसे देख कांप जाएगी रूह
नीट विवाद का क्लाइमेक्स: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रियंका गांधी बोलीं- तानाशाही का अंत शुरू
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: राहुल गांधी ने छात्रों को दी बधाई, पीएम मोदी से की बड़ी मांग
बिहार बंद: उग्र प्रदर्शन में सीवान के SP घायल, छपरा में फूंकी पुलिस की गाड़ी, पटना में तेजप्रताप डिटेन
NEET पेपर लीक की आंच: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा
साउथ चाइना सी में खूनी संघर्ष: चीनी सैनिकों ने डंडों से पीटा, फिलीपींस का जवान गंभीर रूप से घायल
नीट पेपर लीक का असर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, भाजपा ने किया बचाव
नीट विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जानिए मोदी सरकार में अब तक कौन-कौन रहा शिक्षा मंत्री?
आज मेरा बेटा जीत गया : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भावुक हुईं अभिजीत दीपके की मां
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन के आइसोलेशन की सलाह