NEET-UG पेपर लीक को लेकर देशभर में जारी छात्र विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पिछले कई हफ्तों से छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा था, जिसके चलते सरकार को यह बड़ा फैसला लेना पड़ा।
2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से अब तक चार दिग्गज नेताओं ने शिक्षा मंत्रालय की कमान संभाली है। आइए जानते हैं किसका कार्यकाल कब तक रहा।
मोदी सरकार 1.0 की शुरुआत में स्मृति ईरानी को शिक्षा (मानव संसाधन विकास) मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली थी। वे उस समय मंत्रिमंडल के सबसे युवा चेहरों में से एक थीं। करीब 2 साल 1 महीने के कार्यकाल के बाद, जुलाई 2016 में हुए कैबिनेट फेरबदल में उन्हें हटाकर कपड़ा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंप दी गई।
स्मृति ईरानी के बाद अनुभवी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कमान संभाली। लगभग 2 साल 11 महीने तक पद पर रहते हुए उन्होंने नई शिक्षा नीति (NEP) का खाका तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 2019 में मोदी सरकार 2.0 के गठन के साथ ही उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा दिया गया।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक 2019 में शिक्षा मंत्री बने। उनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को मिली आधिकारिक मंजूरी रही। साथ ही, इन्हीं के दौर में मंत्रालय का नाम मानव संसाधन विकास मंत्रालय से बदलकर आधिकारिक रूप से शिक्षा मंत्रालय किया गया।
जुलाई 2021 में कैबिनेट विस्तार के दौरान धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्रालय संभाला। करीब 5 साल के अपने कार्यकाल में उन्होंने नई शिक्षा नीति को जमीनी स्तर पर लागू करने का काम किया। हालांकि, हालिया NEET-UG पेपर लीक विवाद और छात्रों के उग्र प्रदर्शन के आगे आखिरकार उन्हें आज अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा।
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 25, 2026
नीट पेपर लीक: पीएम मोदी के बयान पर भड़कीं मॉडल रिया अहीर, कहा- कहना और करना अलग है
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: क्या छात्रों के आंदोलन के आगे झुकी सरकार? अभिजीत दीपके का आया बड़ा बयान
सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक का हंगामा: वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई सच्चाई
मौत को मात! नशे में धुत युवक पटरी पर गिरा, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: क्या हैंडशेक करेंगे भारत-पाक खिलाड़ी? जारी हुआ बड़ा अपडेट
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: क्या यह लोकतंत्र की जीत है? विपक्ष ने घेरी सरकार
CWG 2026: बॉक्सिंग रिंग में भारत-पाकिस्तान की जंग, जादूमणि सिंह ने भरी प्री-क्वार्टर फाइनल में हुंकार
क्या पिता बनने वाले हैं F1 स्टार चार्ल्स लेक्लेर? गर्लफ्रेंड के बेबी बंप ने उड़ा दी अटकलें
सिकंदरा: वेतन के लिए सड़कों पर उतरे सफाईकर्मी, नगर पंचायत कार्यालय में जड़ा ताला
69000 शिक्षक भर्ती: नियुक्ति की आस में मायावती के आवास पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने खदेड़ा