भारतीय फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पांच बार की वर्ल्ड चैंपियन ब्राजील की फुटबॉल टीम जल्द ही भारत की धरती पर कदम रख सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो ब्राजीलियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (CBF) और आयोजकों के बीच बातचीत अंतिम दौर में है।
ईएसपीएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अक्टूबर 2026 की फीफा इंटरनेशनल विंडो के दौरान ब्राजील की टीम भारत का दौरा कर सकती है। इस मुकाबले के लिए कोलकाता को सबसे संभावित स्थल माना जा रहा है।
अक्टूबर के पहले सप्ताह में यह फ्रेंडली मैच आयोजित किए जाने की योजना है। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि ब्राजील की टीम किस देश के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
ब्राजील के इस दौरे के पीछे फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भारतीय फैंस द्वारा मिले अपार समर्थन को बड़ी वजह माना जा रहा है। वर्ल्ड कप में ब्राजील की टीम को भारत के कोने-कोने से जबरदस्त सपोर्ट मिला था।
खासकर कोलकाता, केरल और अन्य हिस्सों में फैंस ने ब्राजील की जर्सी में टीम का भरपूर उत्साहवर्धन किया था। इसी दीवानगी को देखते हुए ब्राजील की टीम अपने एशियाई दौरे का विस्तार करने पर विचार कर रही है।
भारत और ब्राजील का फुटबॉल रिश्ता दशकों पुराना है। महान फुटबॉलर पेले 1977 में कोलकाता में मोहन बागान के खिलाफ मैच खेलने आए थे, जो भारतीय फुटबॉल इतिहास का एक यादगार पन्ना है।
इसके अलावा, रोनाल्डिन्हो, कैफू और रॉबर्टो कार्लोस जैसे दिग्गज खिलाड़ी या तो भारत का दौरा कर चुके हैं या इंडियन सुपर लीग (ISL) के जरिए भारतीय फुटबॉल का हिस्सा रहे हैं। एफसी गोवा के साथ जिको और लुसियो का जुड़ाव भी दोनों देशों के बीच फुटबॉल के बढ़ते संबंधों को दर्शाता है।
शुरुआत में ब्राजील की टीम बांग्लादेश या सिंगापुर के खिलाफ मैच खेलने पर विचार कर रही थी। लेकिन लंबे सफर और खिलाड़ियों की थकान और रिकवरी को देखते हुए इन विकल्पों को छोड़ दिया गया। भारत का विकल्प इन सभी चुनौतियों को देखते हुए सबसे व्यावहारिक माना जा रहा है।
अब बस फाइनल कॉन्ट्रैक्ट की औपचारिकताएं पूरी होने का इंतजार है, जिसके बाद आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।
*🚨 BRAZIL IS COMING TO INDIA 🔥
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 25, 2026
- Brazil is likely to play a friendly match in Kolkata on October 2026. [ESPN Brazil]
A Great news for football lovers. 🇮🇳 pic.twitter.com/GDD9dbHLMt
जंतर-मंतर बना किला : 6 लेयर की सुरक्षा और 10 फीट ऊंची बैरिकेडिंग; क्या किसी बड़े आंदोलन की आहट है?
असम और गुजरात में कुदरत का तांडव: बाढ़ से 93 मौतें, 7 लाख से ज्यादा लोग बेघर
सोनम वांगचुक का अनशन और कॉकरोच आंदोलन : बीजेपी के हाथों उपवास तोड़ने पर उठे सवाल
चलती बस में युवक ने की छेड़छाड़, लड़की की सूझबूझ से वायरल हुआ वीडियो
मोदी सरकार को बड़ा झटका: मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, क्या है मिशन पंजाब?
ऑफिस में शॉर्ट्स बनाम पैरों के बाल: जापान में क्यों छिड़ी लेग हेयर हैरेसमेंट की नई बहस?
कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय जूडो को बड़ा झटका: स्टार खिलाड़ी तुलिका मान निलंबित
बिजली के खंभे पर मासूम भालू का दर्दनाक अंत, 7200 वोल्ट के करंट ने ली जान
नीट विवाद के बीच कोच गौतम गंभीर पर भड़के फैंस, इस्तीफे की उठी मांग
सोनम वांगचुक का दर्द: 26 दिन की भूख के बाद भी मिल रहे ताने, पूछा- क्या मुझे करेक्टर सर्टिफिकेट की जरूरत है?