ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। पैरा-एथलीट झंडू कुमार ने पावरलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के लिए पदकों का खाता खोल दिया है। उन्होंने हैवीवेट कैटेगरी में 130.9 पॉइंट्स के साथ यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
पावरलिफ्टिंग में झंडू का दम शुक्रवार को हुए पावरलिफ्टिंग इवेंट में झंडू कुमार ने शुरुआत से ही अपनी दावेदारी मजबूत रखी। ग्रुप-B में खेलते हुए उन्होंने अपने पहले प्रयास में 181 किग्रा और दूसरे प्रयास में 190 किग्रा वजन उठाकर 130.9 पॉइंट्स हासिल किए। हालांकि, तीसरे प्रयास में 196 किग्रा उठाने में वे मामूली अंतर से चूक गए, लेकिन तब तक उनका स्कोर उन्हें पदक दिलाने के लिए काफी था।
गोल्ड से चूके, पर दिल जीत लिया ग्रुप-A के मुकाबले के बाद नाइजीरिया के रिलुवान इदरीस ने गोल्ड और इंग्लैंड के मैथ्यू हार्डिंग ने सिल्वर मेडल जीता। झंडू कुमार के पास मेडल का रंग बदलने का मौका था, लेकिन बेहद कड़े मुकाबले में वे तीसरे स्थान पर रहे। बावजूद इसके, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन करने के लिए उनकी जमकर सराहना हो रही है।
संघर्ष से सफलता तक का सफर झंडू कुमार की यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि उनके संघर्ष की कहानी है। बिहार के हरनौट निवासी 28 वर्षीय झंडू को महज 5 साल की उम्र में पोलियो हो गया था, जिससे उनके पैर प्रभावित हुए। गरीबी इतनी थी कि उन्होंने घर चलाने के लिए सब्जी बेचने से लेकर ई-रिक्शा चलाने तक का काम किया।
रिक्शा बेचकर पहुंचे नेशनल गेम्स झंडू का खेल के प्रति जुनून इतना गहरा था कि नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने अपना ई-रिक्शा तक बेच दिया था। बिहार के एक खेल सचिव की सलाह के बाद उन्होंने पावरलिफ्टिंग को अपना करियर बनाया और आज वे दुनिया के सामने एक मिसाल बनकर उभरे हैं। उनकी यह जीत हर उस खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानना चाहता।
Jhandu Kumar finishes at the top in group stage of para powerlifting🥰
— Varsha RAJ🙋♀️ (@VR__VarshaRaj) July 24, 2026
Huge respect to you Sir🙏🏿#CWG2026 #TeamIndia #Cheer4Bharat pic.twitter.com/gjwFcGZVr5
आषाढ़ी एकादशी: मुख्यमंत्री फडणवीस ने पंढरपुर में की विठ्ठल-रुक्मिणी की महापूजा, मांगा खुशहाली का आशीर्वाद
हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप: भारत ने पाकिस्तान को 7-3 से रौंदा, लगातार छठी जीत के साथ सेमीफाइनल की ओर कदम
बिहार बंद: उग्र प्रदर्शन में सीवान के SP घायल, छपरा में फूंकी पुलिस की गाड़ी, पटना में तेजप्रताप डिटेन
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ही एकमात्र रास्ता: राहुल गांधी की हुंकार, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से बाहर करो
26 दिन का अनशन, 11 किलो वजन घटा, फिर भी दागी जा रही हैं उंगलियां: सोनम वांगचुक का दर्द
नौकरी नहीं तो शादी ही सही : दुल्हन का जोड़ा पहनकर जंतर-मंतर पर उतरी छात्रा, सिस्टम पर साधा तीखा निशाना
थैंक्यू फ्रेंड्स : युवाओं के प्यार पर PM मोदी ने फिर देर रात शेयर किया वीडियो, किया बड़ा वादा
बलिया का 52 बीघा पोखरा विवाद: अवैध कब्जे पर कार्रवाई न होने से गरमाया मामला, मुख्य सचिव तक पहुंची शिकायत
मैं चला गया तो आप सब बर्बाद हो जाएंगे : व्हाइट हाउस डिनर में ट्रंप का कटाक्ष और 2028 का मजाकिया दांव
असम और गुजरात में कुदरत का तांडव: बाढ़ से 93 मौतें, 7 लाख से ज्यादा लोग बेघर