पंढरपुर: आषाढ़ी एकादशी के पावन पर्व पर पंढरपुर में भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी पत्नी अमृता फडणवीस के साथ भगवान विट्ठल और माता रुक्मिणी की शासकीय महापूजा संपन्न की। इस दौरान उनके साथ धाराशिव के वारकरी दंपति माधव माने और प्रभावती माने भी शामिल हुए।
राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना पूजा के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और नागरिकों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, भगवान विट्ठल के चरणों में खड़े होने का अनुभव शब्दों से परे है। यह दिन लाखों वारकरियों की अटूट श्रद्धा और विट्ठल नाम के अखंड जाप का साक्षी है।
पंढरपुर वारी: सांस्कृतिक एकता का प्रतीक आषाढ़ी वारी केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि महाराष्ट्र की सामाजिक और सांस्कृतिक एकता की पहचान है। संत ज्ञानेश्वर और संत तुकाराम महाराज की पालकियों के साथ हजारों वारकरी पैदल यात्रा कर पंढरपुर पहुँचते हैं। विट्ठल के जयघोष और मृदंग की धुन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। इस बार भक्तों की कतार 25 किलोमीटर से अधिक लंबी रही, जो एक नया कीर्तिमान है।
मंदिर कॉरिडोर और नया इंफ्रास्ट्रक्चर भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पंढरपुर मंदिर कॉरिडोर का काम इसी साल शुरू किया जाएगा, ताकि दर्शन व्यवस्था सुव्यवस्थित हो सके। उन्होंने माना कि लाखों भक्तों के लिए बेहतर बुनियादी ढांचा तैयार करना समय की मांग है।
वारकरियों का सम्मान और सरकारी फैसले मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वारकरी दंपति बालासाहेब माने और प्रभावती माने को श्री विट्ठल निर्मल दिंडी अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि वारकरियों की सेवा को विट्ठल सेवा मानते हुए सरकार ने किसानों के कर्ज माफी और मुफ्त बिजली देने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।
इस अवसर पर मंत्री गिरीश महाजन, जयकुमार गोरे, आकाश फुंडकर और मंदिर समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन ने भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विशेष प्रबंध किए थे।
देवशयनी आषाढी एकादशीनिमित्त आज श्रीक्षेत्र पंढरपूर येथे भगवान श्री विठ्ठल व माता श्री रुक्मिणी यांची शासकीय महापूजा व अभिषेक करून महाराष्ट्राच्या सुख-समृद्धीसाठी, शेतकऱ्यांच्या भरभराटीसाठी आणि प्रत्येक नागरिकाच्या मंगलमय जीवनासाठी विठूमाऊलीच्या चरणी प्रार्थना केली.… pic.twitter.com/KmPLoSGQiL
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) July 25, 2026
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन के आइसोलेशन की सलाह
चलते ट्रक का फटा टायर, पलटने ही वाला था वाहन; दूसरे ड्राइवर की जांबाजी से टला बड़ा हादसा
जेल की सुरक्षा को चकमा देने के लिए ड्रग स्मगलर बनी बिल्ली, गले में बंधे थे नशीले पदार्थ
नीट विवाद: सरकार और सीजेपी की आज आर-पार की बैठक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर फंसा पेंच
थैंक्यू फ्रेंड्स : युवाओं के प्यार पर PM मोदी ने फिर देर रात शेयर किया वीडियो, किया बड़ा वादा
क्या 26 दिन के अनशन के बाद भी साबित करनी होगी नीयत? डील के आरोपों पर सोनम वांगचुक का करारा जवाब
नीट विवाद के बीच सोशल मीडिया पर क्यों घिरे गौतम गंभीर और अजीत अगरकर?
पानी पर उतरने की कोशिश में चट्टान से टकराया सीप्लेन, 11 लोगों की जान बाल-बाल बची
बिहार बंद: सड़कों पर कॉकरोच बना छात्र, छपरा में बवाल, राज्य भर में 70 हजार जवान तैनात
रूस पर ड्रोन ब्लिट्ज : लगातार छठी रात यूक्रेन का हमला, ई-कॉमर्स हब और ऊर्जा केंद्रों में मची तबाही