ढाका: बांग्लादेश की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़े घटनाक्रम के तहत राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति ने गंभीर स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपना इस्तीफा संसद के स्पीकर मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद को सौंप दिया है। उनके इस्तीफे को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।
संवैधानिक प्रक्रिया और कार्यवाहक राष्ट्रपति बांग्लादेश के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति के इस्तीफे के बाद अब संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर जिम्मेदारी संभालेंगे। जब तक नए राष्ट्रपति का चुनाव नहीं हो जाता, तब तक संवैधानिक प्रक्रिया के तहत जातीय संसद के सदस्य अगले राष्ट्राध्यक्ष का चयन करेंगे।
शेख हसीना युग का अंतिम अध्याय शहाबुद्दीन का पांच साल का कार्यकाल अप्रैल 2028 में समाप्त होने वाला था, लेकिन उससे दो साल पहले ही उन्हें पद छोड़ना पड़ा। अप्रैल 2023 में कार्यभार संभालने वाले शहाबुद्दीन, अवामी लीग सरकार के आखिरी बड़े पदाधिकारी थे जो जुलाई-अगस्त 2024 के छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बाद भी सत्ता के गलियारों में टिके हुए थे। उनके इस्तीफे को शेख हसीना युग के पूरी तरह खत्म होने के रूप में देखा जा रहा है।
क्या उस एक फोन कॉल ने बिगाड़ दी बात? रिपोर्ट्स के अनुसार, शहाबुद्दीन के इस्तीफे के पीछे की असली वजह कथित तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ हुई एक गोपनीय बातचीत है। दावा किया जा रहा है कि मई में लंदन यात्रा के दौरान उन्होंने हसीना से फोन पर संपर्क किया था। खुफिया एजेंसियों को जब इस बातचीत की भनक लगी, तो मौजूदा सरकार ने इसे गंभीरता से लिया। इसके बाद ही राष्ट्रपति को पद छोड़ने का कड़ा संदेश दिया गया।
अगला राष्ट्रपति कौन? मोहम्मद शहाबुद्दीन को शेख हसीना का बेहद करीबी माना जाता था। अवामी लीग के उम्मीदवार के तौर पर निर्विरोध चुने गए शहाबुद्दीन के जाने के बाद अब सत्ता के गलियारों में अगले राष्ट्रपति को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। फिलहाल, कैबिनेट सचिव नसीमुल गनी का नाम देश के नए राष्ट्रपति के रूप में सबसे आगे चल रहा है।
President of Bangladesh, Mohammed Shahabuddin, has submitted his resignation letter to Major (Retd.) Hafiz Uddin Ahmed, Speaker of the Jatiya Sangsad, citing severe health reasons.
— ANI (@ANI) July 24, 2026
(file pic) pic.twitter.com/gyeyFKG83o
लॉक अप 2: गौरव खन्ना को अजनबी बताकर आकांक्षा चमोला ने मचाया बवाल, कहा - कुत्ता आ जाता तो बेहतर था
बॉक्स ऑफिस पर द ओडिसी का दबदबा: थलापति विजय की फिल्म भी नहीं रोक पाई नोलन की आंधी
हम क्यों स्ट्रगल कर रहे हैं... गौतम गंभीर के फैसलों पर अश्विन ने खोला राज, 2023 वर्ल्ड कप की याद दिलाकर दिखाया आईना
सिर्फ बल्ला ही नहीं, वर्दी भी: जानिए कैसे क्रिकेटर बन जाते हैं सीधे DSP?
जान हथेली पर रख फरिश्ता बना एम्बुलेंसकर्मी: गिरते पत्थरों के बीच 7 महीने के बच्चे को ऐसे बचाया
अन्ना पार्ट-2 और डील का आरोप: सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होते ही शुरू हुई सियासी बयानबाजी
नीट पेपर लीक: सरकार और CJP के बीच बनी सहमति, इस्तीफे पर अटका पेंच
ईरान का अमेरिका को सीधा चैलेंज: कुवैत के एयरबेस पर ड्रोन-मिसाइलों की बारिश
क्या जंतर-मंतर प्रदर्शन में महिला पुलिसकर्मी ने खोया अपना बच्चा? दिल्ली पुलिस ने सच बताया
प्लीज घर लौट जाओ , आखिर क्यों भावुक हुए सलमान खान? जंतर-मंतर के छात्रों से की ये अपील