महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। नासिक से लेकर पालघर और इगतपुरी तक, नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई हाईवे जलमग्न हैं और गांवों का संपर्क टूट चुका है।
नासिक के नंदुरमाधमेश्वर बांध से 82 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गोदावरी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। उफनती नदी के कारण निफाड-सिन्नर हाईवे पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिससे यातायात ठप है। प्रशासन ने लोगों को नदी तटों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है।
बाढ़ के खतरे को देखते हुए नासिक के चांदोरी गांव में प्रशासन ने विशेष राहत अभियान चलाया। यहां 40 परिवारों को सुरक्षित निकालकर सायखेड़ा क्षेत्र में अस्थायी शिविरों में शिफ्ट किया गया है। विस्थापितों के लिए प्रशासन की ओर से भोजन और पानी की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
पालघर के नागझरी गांव में एक मां और बेटा बाढ़ के बीच एक पेड़ पर 10 घंटे तक फंसे रहे, जिन्हें अग्निशमन विभाग ने नाव की मदद से रेस्क्यू किया। वहीं, एनडीआरएफ की टीम ने सूर्या नदी में फंसे 27 लोगों और उनके मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इगतपुरी में भी सीने तक भरे पानी में उतरकर आपदा प्रबंधन टीम ने 16 आदिवासी सदस्यों की जान बचाई।
वसई-विरार क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण बिजली आपूर्ति ठप हो गई है, जिसका सीधा असर जल आपूर्ति पर पड़ा है। दूसरी ओर, मालेगांव की गिरना नदी में फंसी एक गाय का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जो तेज बहाव के बीच संघर्ष करते हुए सुरक्षित किनारे तक पहुंचने में सफल रही।
राज्य के संवेदनशील जिलों में एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और स्थानीय आपदा प्रबंधन टीमों को तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, बिना वजह घरों से न निकलने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की है। फिलहाल, नदियों के जलस्तर पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है।
#WATCH नासिक, महाराष्ट्र: भारी बारिश से गोदावरी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। निचले इलाके प्रभावित हैं। pic.twitter.com/nquzCsEUGO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 23, 2026
पेपर लीक माफियाओं पर अब और भी कड़ा प्रहार : पीएम मोदी ने किया बड़े बदलाव का ऐलान
NEET पेपर लीक: बॉलीवुड का आक्रोश; शाहिद, सलमान और करीना समेत इन सितारों ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज
26 दिन का संघर्ष खत्म: लिखित आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन
जंतर-मंतर पर आधी रात को क्यों गूंजे ढोल-नगाड़े? सोनम वांगचुक का अनशन खत्म होते ही जश्न में डूबे छात्र
वैभव सूर्यवंशी से पहले 15 साल की उम्र में किसने ठोकी थी फिफ्टी? जानें क्या है वर्ल्ड रिकॉर्ड का असली गणित
अमेरिकी हमलों से थर्राया ईरान, ट्रंप का दो-टूक ऐलान: जहाजों के नुकसान की भरपाई ईरानी संपत्ति से होगी
पेपर लीक पर सरकार जीरो टॉलरेंस के मूड में: पीएम मोदी का बड़ा वादा, कल कैबिनेट में आएगा सख्त कानून का ड्राफ्ट
गुजरात में बेहाल बाढ़ का असली विलेन कौन? PDO ने बिगाड़ा भारत के मॉनसून का गणित
आधी रात को वीडियो संदेश, ये तो मुंह छुपाने जैसा है : नीट पेपर लीक पर रोहिणी आचार्य का पीएम पर तंज
न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क में चाकू से खूनी खेल: अल्लाहु अकबर चिल्लाते हुए दो लोगों पर हमला, आरोपी गिरफ्तार