नई दिल्ली: देश में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, उत्तर भारत से लेकर चीन और दक्षिण कोरिया तक 10,000 किलोमीटर लंबी बारिश की एक विशाल पट्टी बनी है। इसे मॉनसून कन्वर्जेंस जोन कहा जा रहा है, जिसकी वजह से पूरे देश में झमाझम बारिश के हालात बन गए हैं।
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज राजधानी दिल्ली और नोएडा समेत पूरे NCR क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और शाम तक तेज बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक, तापमान में बहुत अधिक गिरावट तो नहीं होगी, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। आने वाले पूरे हफ्ते मौसम सुहावना बने रहने के संकेत हैं।
14 राज्यों में ऑरेंज और रेड अलर्ट शुगरवार को देश के 14 राज्यों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, गुजरात, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय प्रमुख हैं। इन राज्यों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।
यूपी-बिहार की नदियां उफान पर पिछले 10 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार की स्थिति चिंताजनक है। गंगा और यमुना समेत राज्य की 10 छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने यूपी के 54 और बिहार के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक यहाँ हालात और चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं।
गुजरात और असम में बाढ़ का कहर भारी बारिश के चलते गुजरात और असम के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। दक्षिण गुजरात के उमरगाम में पिछले 16 घंटों में 43 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है, जिससे वहां बाढ़ जैसे हालात हैं। वहीं, असम में भी भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। गृह मंत्रालय स्थिति पर नजर बनाए हुए है। असम में अब तक बाढ़ से 41 लोगों की जान जा चुकी है और लाखों लोग प्रभावित हैं।
क्या है मॉनसून कन्वर्जेंस जोन ? मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, जब हिंद महासागर से नमी उठती है और हवाओं का रुख एशिया की मौसम प्रणालियों के साथ मिलता है, तो बादलों की एक लंबी और सक्रिय पट्टी बन जाती है। इसी को मॉनसून कन्वर्जेंस जोन कहते हैं। यह स्थिति यह सुनिश्चित करती है कि आने वाले कुछ दिनों तक देश के बड़े हिस्से में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
*Latest Satellite animation pic.twitter.com/KDgBSls1bT
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 23, 2026
15 साल की उम्र, 18 गेंदों में फिफ्टी: वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए कप्तान श्रेयस अय्यर
छात्रों से बातचीत में सरकार का अहंकार क्यों? कपिल सिब्बल का केंद्र पर तीखा हमला
क्या सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं जुदा? नीट पेपर लीक आंदोलन में बढ़ती दरार
26 दिन का लंबा संघर्ष खत्म: आधी रात को मंत्रियों के सामने सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन
आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: पेपर लीक माफियाओं पर अब बरसेगा कानून का कड़ा प्रहार
सलमान खान की छात्रों से भावुक अपील: अब घर लौट जाओ, न्याय जरूर मिलेगा
क्या भारत में गूँजेगी एशेज की दहाड़? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बड़ा संकेत
सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी में बनी सहमति, आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में होगी अहम बैठक
बाल-बाल बची जान: ऑटो ड्राइवर की एक गलती से टल गया बड़ा सड़क हादसा
नीट पेपर लीक: ‘शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें, हम तैयार रखेंगे त्यागपत्र’, जंतर-मंतर से बोले अभिजीत दिपके