लद्दाख के पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने आखिरकार अपना 26 दिनों लंबा अनशन समाप्त कर दिया है। गुरुवार देर रात 12:30 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने वांगचुक को जूस पिलाकर उनका उपवास तुड़वाया।
सरकार से मिला ठोस आश्वासन वांगचुक ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह फैसला सरकार के साथ लंबी बातचीत और देश में शांति बनाए रखने की अपील के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने उनसे अनशन खत्म करने का आग्रह किया था।
क्या है सरकार का रुख? अस्पताल में मौजूद जेपी नड्डा ने वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो के सामने सरकार की सकारात्मक मंशा स्पष्ट की। नड्डा ने भरोसा दिलाया कि जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों और 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल हुए लोगों पर दर्ज मुकदमों को लेकर सरकार उदार रुख अपनाएगी।
वांगचुक का अगला कदम क्या होगा? सोनम वांगचुक ने कहा है कि अनशन तोड़ने की शर्तें और सरकार के साथ हुई चर्चा के बारे में वे बहुत जल्द एक वीडियो जारी कर विस्तार से जानकारी देंगे। उन्होंने अपने समर्थकों और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोगों से अपील की है कि वे देश में कहीं भी हिंसा न होने दें और पूरी तरह सतर्क रहें।
CJP का आंदोलन अभी भी जारी वांगचुक के अनशन तोड़ने के बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अभी थमा नहीं है। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने स्पष्ट किया है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा।
जंतर-मंतर पर तनाव बरकरार जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का आज 35वां दिन है। देर रात प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग पर बैरिकेड्स भी तोड़े, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। CJP ने आज देशभर में अपने समर्थकों को सड़कों पर उतरकर विरोध जताने का आह्वान किया है।
Just now in the presence of Union Ministers Sh. JP Nadda, Dr. Jitendra Singh and the senior leaders of Apex Body of Leh Ladakh I finally broke my fast after 26 days. Earlier 65 members of parliament from different political parties had visited or signed letters urging me to break… pic.twitter.com/RFCet7Oksy
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 23, 2026
IND vs ZIM: मयंक की रफ्तार और वैभव का तूफान... हरारे में जिम्बाब्वे को चित करने वाले टीम इंडिया के 5 हीरो
बिहार प्रदर्शन का वायरल वीडियो: टीयर गैस कम पड़ गई क्या? - पुलिस से बोले छात्र
नीट पेपर लीक: न दफ्तर, न जंतर-मंतर; कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज सरकार और CJP की आर-पार की बातचीत
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, जेपी नड्डा की मौजूदगी में लिया जूस; जानें क्या है आगे का प्लान
S-400 की छुट्टी! भारत की कुशा मिसाइल का सफल परीक्षण, आसमान में अब सिर्फ हमारा दबदबा
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, किन शर्तों पर बनी सरकार से सहमति?
गुजरात से कश्मीर तक कुदरत का कहर: मूसलाधार बारिश से सड़कों पर समंदर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
दिल्ली पुलिस का डिजिटल प्रहार: पाकिस्तान से संचालित 480 सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक
देर रात PM मोदी का मास्टरस्ट्रोक : क्या पेपर लीक पर आएगा सबसे सख्त कानून?
धर्मेंद्र प्रधान को हटाओ वरना कुर्सी जाएगी : पीएम मोदी के खिलाफ CJP का आर-पार का अल्टीमेटम