जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित उन 480 सोशल मीडिया अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है, जो समन्वित तरीके से फर्जी खबरें और भड़काऊ कंटेंट फैला रहे थे।
साजिश का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये अकाउंट्स नीट पेपर लीक मामले को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये वही हैंडल हैं जो पूर्व में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे। इनका एकमात्र उद्देश्य छात्रों को भड़काना और प्रदर्शनों के बीच अराजकता फैलाना था।
दिल्ली पुलिस की सख्त अपील पुलिस ने एक वीडियो संदेश जारी कर छात्रों और युवाओं को विशेष रूप से सावधान रहने को कहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है:
पाकिस्तान की चुप्पी दिलचस्प बात यह है कि एक ओर जहां पाकिस्तान के हैंडल भारत में दुष्प्रचार फैला रहे थे, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस पूरे मामले पर पल्ला झाड़ लिया है। पाकिस्तानी प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने इन प्रदर्शनों को भारत का आंतरिक मामला बताते हुए इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
CJP का अगला कदम कॉकरोच जनता पार्टी ने अब देशभर में विरोध प्रदर्शन का दायरा बढ़ाने का ऐलान किया है। पार्टी ने एवरी डिस्ट्रिक्ट, वन डे, वन डिमांड का नारा देते हुए देश के हर जिले में अपने विरोध को ले जाने की घोषणा की है, जिससे प्रशासन की चुनौतियां और बढ़ सकती हैं।
480 Pakistan-based social media handles involved in coordinated misinformation campaigns were identified and blocked.
— Delhi Police (@DelhiPolice) July 23, 2026
Delhi Police appeals to students and youth to be wary of such foreign accounts spreading rumours to mislead the situation.@LtGovDelhi #DPUpdates pic.twitter.com/SXzwXosDGr
सचिन का 37 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने क्रिकेट जगत के नए सुपरस्टार
पुलिस वैन के आगे सीना तानकर खड़ी हुई वायरल गर्ल : जानिए कौन हैं रिया अहीर और क्यों मचा है बवाल?
7 साल बाद भारत में वापसी को तैयार Vivo S2 Series: दमदार बैटरी और धाकड़ फीचर्स के साथ होगी एंट्री
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर क्यों भड़कीं सोनम वांगचुक की पत्नी? कहा- छात्रों के बीच क्यों नहीं गए?
छात्रों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने वाला पुलिसकर्मी बर्खास्त, महाराष्ट्र में उबाल
जंतर-मंतर पर गतिरोध: सरकार ने फिर दी बातचीत की पेशकश, नड्डा के घर या दफ्तर में चर्चा के लिए तैयार
पेपर लीक पर महा-प्रहार : संसद में बिल लाएगी सरकार, गुनहगारों के लिए बनेगा नया कानून
अब घर लौट जाओ : सलमान खान ने छात्रों से की भावुक अपील, सोनम वांगचुक को भी दी सलाह
जंतर-मंतर पर ही होगी बात, सरकार के न्योते को कॉकरोच जनता पार्टी ने नकारा
8वें वेतन आयोग के शोर के बीच सरकार का यू-टर्न , UPS को लेकर साफ किया अपना स्टैंड