दिल्ली में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए गुरुवार सुबह से ही 16 मेट्रो स्टेशनों के शटर गिरा दिए गए हैं। जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस, पटेल चौक और जनपथ समेत कई प्रमुख स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।
यात्रियों की परेशानी: ऑटो-कैब वालों की मनमानी मेट्रो बंद होने से सड़क पर भारी दबाव बढ़ गया है। ऑफिस जाने वाले लोगों और छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि उन्हें लंबी दूरी तक पैदल चलना पड़ रहा है। मजबूरन ऑटो और कैब का सहारा लेने वाले यात्रियों की जेब ढीली हो रही है, क्योंकि मांग बढ़ते ही कैब का किराया 400 रुपये तक पहुंच गया है।
ये 16 स्टेशन हैं आज बंद दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के अनुसार, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम स्टेशन फिलहाल बंद हैं।
सिर्फ इंटरचेंज की सुविधा, बाहर निकलने पर पाबंदी राहत की बात यह है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय जैसे व्यस्त स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेन बदलने (इंटरचेंज) की सुविधा दी गई है। हालांकि, स्टेशन से बाहर निकलने के रास्तों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। इससे उन लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं जिन्हें इन स्टेशनों के आसपास के कार्यालयों या इलाकों में जाना था।
सुरक्षा घेरे में दिल्ली इन स्टेशनों के बाहर भारी संख्या में दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के बाद ही इन स्टेशनों को आम यात्रियों के लिए खोला जाएगा।
यात्रियों के लिए सलाह प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर अपडेट जरूर चेक कर लें। फिलहाल, वैकल्पिक रास्तों के चयन और समय से पहले निकलने में ही समझदारी है, ताकि पीक ऑवर की भीड़ और ट्रैफिक से बचा जा सके।
#WATCH | Delhi: A commuter says, We are facing problems in commuting. One has to walk long distances. For how long will we continue to face this? The government should take steps, but they should also see how much of a problem people are facing... pic.twitter.com/NibKxEUyWg
— ANI (@ANI) July 23, 2026
NEET विवाद: सलमान खान ने छात्रों का किया समर्थन, तो सोशल मीडिया पर खुली पेपर लीक वाली पुरानी पोल
अमेज़न की ओपन बॉक्स फीस पर छिड़ा विवाद: क्या डिलीवरी के नाम पर ग्राहकों से हो रही वसूली?
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक: CEO की नियुक्ति टली, धार्मिक समिति का गठन
IND vs ZIM: वैभव सूर्यवंशी के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा ऐलान, बताया क्यों नहीं है सलाह की जरूरत
जंतर-मंतर पर महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर गिरी गाज, दिल्ली हाईकोर्ट ने भी मांगा जवाब
सोते हुए किसान की शर्ट में घुसा जहरीला कोबरा, फिर जो हुआ उसे देख कांप जाएगी आपकी रूह
मध्य-पूर्व में फिर दहला ईरान: अमेरिकी बमबारी के बाद तेहरान ने दी बदले की खुली चेतावनी
क्या अमेरिकी एयरपोर्ट पर रोके गए अर्जेंटीना फुटबॉल प्रमुख क्लाउडियो तापिया? जानें वायरल दावों का सच
रामायण का ट्रेलर: रणबीर-यश की फिल्म का जलवा, जानिए भारत में कब और कितने बजे होगी रिलीज
25 दिनों का अनशन, घटता वजन और अस्पताल का बिस्तर: सोनम वांगचुक का भावुक संदेश