रिलीज के साथ ही मचा बवाल करीबन 6 महीने के लंबे संघर्ष और सेंसर विवादों को पीछे छोड़ते हुए थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म जन नायगन आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है, जिसे तमिलनाडु में आज किसी त्योहार की तरह मनाया जा रहा है।
CM विजय के नाम पर फैंस का शोर फिल्म शुरू होते ही जैसे ही स्क्रीन पर थलपति विजय का टाइटल कार्ड CM विजय के रूप में दिखा, सिनेमाहॉल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। फैंस इस ऐतिहासिक मोमेंट को अपने कैमरों में कैद करने से खुद को नहीं रोक सके। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दर्शक अपनी खुशी को नाचकर और हूटिंग करके जाहिर करते हुए दिख रहे हैं।
थियेटर्स के बाहर उत्सव का माहौल बेंगलुरु के संध्या थियेटर के बाहर का मंजर देखते ही बन रहा है, जहां विजय का एक विशाल कटआउट लगाया गया है। फैंस अपने पसंदीदा सुपरस्टार के सिग्नेचर स्वैग वाले इस कटआउट के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े हैं। थियेटर्स के बाहर आतिशबाजी हो रही है और फैंस की लंबी कतारें फिल्म के प्रति उनकी दीवानगी बयां कर रही हैं।
रिलीज और स्टार कास्ट यह फिल्म भारत में करीब 2,500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और केरल में प्रशंसकों ने सुबह 6 बजे से ही फिल्म का आनंद लेना शुरू कर दिया, जबकि तमिलनाडु में सुबह 9 बजे से स्क्रीनिंग शुरू हुई। एच. विनोथ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय के अलावा पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई का अनुमान ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला की मानें तो, जन नायगन बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। अनुमान है कि फिल्म घरेलू मार्केट में पहले दिन 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन करेगी, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90-100 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ओपनिंग वीकेंड में यह फिल्म 150-180 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।
Peak #CMVijay Title card 🥵🔥 pic.twitter.com/T2IEbx1Pk1
— Vijay Fans Trends (@VijayFansTrends) July 23, 2026
गुरु पूर्णिमा से पहले वृंदावन में विरुष्का की सादगी: कीचड़ भरे रास्तों पर नंगे पैर चलकर लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद
जंतर-मंतर पर आर-पार की लड़ाई: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल जारी, दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद
जंतर-मंतर बना युद्ध का मैदान: पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोलों से गूंजा इलाका
बांदा में मौत का सफर: टॉर्च की रोशनी में दौड़ती रही सवारियों से भरी बस, वायरल वीडियो ने उड़ाए होश
अमेरिका में प्रिंसेस लाइफ का सपना टूटा: भारतीय महिला ने बताई विदेश में बसने की कड़वी सच्चाई
क्या दिल्ली पुलिस के ADCP संदीप लांबा पर दर्ज होगा मुकदमा? महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल
पश्चिम एशिया में दहकती जंग: ईरान पर अमेरिकी हमले जारी, होर्मुज जलडमरूमध्य में टैंकरों पर संकट
अध्यात्म का ढोंग और सनातन से बैर: कौन है ओमाना, जो पुलिस पर हमले के लिए उकसा रही सनातनी बनी यह महिला?
जंतर-मंतर संग्राम: रात भर पथराव और हंगामे के बाद भारी फोर्स तैनात, ड्रोन से रखी जा रही नजर
सोते किसान की शर्ट में घुसा जहरीला कोबरा, वीडियो देख थमी लोगों की सांसें