अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की हालिया बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। राम मंदिर के प्रशासनिक और धार्मिक संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए ट्रस्ट ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
CEO का चयन फिलहाल टला बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति का मुद्दा मुख्य था। ट्रस्ट को इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। चयन समिति ने प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक माह का और समय मांगा है, जिसे न्यासी मंडल ने स्वीकार कर लिया है। काम न रुके, इसके लिए एक सचिव की नियुक्ति को तत्काल मंजूरी दे दी गई है।
बैंक की कार्यप्रणाली पर नाराजगी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के साथ हुए एमओयू और बैंक की ओर से हुई त्रुटियों पर बैठक में तीखी चर्चा हुई। न्यासियों ने बैंक की प्रतिक्रिया पर गंभीर असंतोष जताया है। अब ट्रस्ट की वित्त समिति बैंक के साथ भविष्य के संबंधों और कार्यप्रक्रिया की समीक्षा कर अंतिम निर्णय लेगी।
धार्मिक समिति का पुनर्गठन मंदिर में पूजा-अर्चना की शुद्धता और परंपरा को बनाए रखने के लिए धार्मिक समिति का पुनर्गठन किया गया है। इसकी कमान अब स्वामी गोविंद देव गिरि संभालेंगे। समिति में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, स्वामी विश्वप्रसन्नतीर्थ और महंत राजकुमार दास समेत कई वरिष्ठ संतों को शामिल किया गया है।
चढ़ावे की गणना और सुरक्षा मंदिर में चढ़ावे की गणना में सामने आई कथित अनियमितताओं की जांच कर रही SIT की रिपोर्ट का अभी इंतजार है। इसलिए फिलहाल इस पर विस्तृत चर्चा नहीं हुई। हालांकि, मंदिर की सुरक्षा और CCTV व्यवस्था पर ट्रस्ट ने संतोष जताया है। साथ ही, स्वर्ण-रजत चढ़ावे की शुद्धता की जांच भारतीय रिजर्व बैंक की मिंट (टकसाल) के जरिए जारी रहेगी।
प्रवक्ता की होगी नियुक्ति मीडिया और समाज के साथ बेहतर संवाद के लिए ट्रस्ट अब अपना एक आधिकारिक प्रवक्ता नियुक्त करेगा। वहीं, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रशासनिक रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया पर भी काम जारी है, जिसके पूरा होने में अभी कुछ सप्ताह का समय लगेगा।
*श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के न्यासियों की बैठक आज आषाढ़ शुक्ल नवमी संवत् २०८३ तदनुसार दिनांक 22 जुलाई 2026 को अयोध्या में संपन्न हुई।
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) July 22, 2026
बैठक के पश्चात जारी प्रेस वक्तव्य
A meeting of the Trustees of the Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust was held today in Ayodhya on… pic.twitter.com/rWJvgDfmWx
भारत बनाम जिम्बाब्वे: हरारे में टी20 सीरीज का बिगुल, जानें मैच का समय, पिच और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
16 साल की जंग और ललित मोदी की घर वापसी: जो कहा वही सच साबित हुआ
AI ने बनाया AI को निशाना: OpenAI के एजेंट ने Hugging Face को किया हैक , दुनिया में हड़कंप
वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका: जिम्बाब्वे में 150 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटना तय?
नीट पेपर लीक: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, कॉकरोच जनता पार्टी की दोटूक चेतावनी
IND vs ZIM: शिवम दुबे के पास युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, हरारे में रची जाएगी नई इबारत?
जंतर-मंतर पर उतरे मशहूर रैपर हनुमानकाइंड, विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर खींचा सबका ध्यान
क्या दिल्ली पुलिस के ADCP संदीप लांबा पर दर्ज होगा मुकदमा? महिला प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल
खेत में सो रहे किसान की शर्ट के अंदर घुसा जहरीला कोबरा, वीडियो देख कांप उठेगी आपकी रूह
बंगाल विधानसभा में संग्राम: TMC विधायक कुणाल घोष को मार्शलों ने घसीटकर सदन से बाहर निकाला