नई दिल्ली: गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की पहचान और उनके इरादों पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
बेटे की परीक्षा और राहुल गांधी का प्रदर्शन निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन के कारण उनके बेटे को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आधे घंटे की देरी हुई। दुबे ने सवाल किया, क्या नेता का बेटा होना गुनाह है? क्या मेरा बेटा एक छात्र या परीक्षार्थी नहीं है?
टोपी वाले और बांग्लादेशी कर रहे समर्थन मीडिया से बातचीत के दौरान दुबे ने जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध को राष्ट्र-विरोधी बताया। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में तलवारें लहराई गईं और पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट की गई। दुबे ने आरोप लगाया, वहां टोपी पहनने वाले लोग और बांग्लादेशी प्रदर्शन का समर्थन कर रहे हैं। जिस तरह से इस्लामिक देशों के लोग इसमें शामिल हैं, यह देश को तोड़ने की साजिश है।
राहुल गांधी की विदेश यात्राओं की जांच की मांग भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर सीधा हमला करते हुए कहा कि उनके विदेशी दौरों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि सरकार इस बात की पड़ताल करे कि राहुल गांधी किन विदेशी अधिकारियों, सोरस फाउंडेशन और चीन के लोगों से मिले हैं। दुबे का मानना है कि यह सब देश की अखंडता को चुनौती देने का एक हिस्सा है।
जंतर-मंतर पर तनाव की स्थिति गौरतलब है कि 21 जुलाई की शाम जंतर-मंतर के पास सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें एक डीसीपी के घायल होने और पैर में चोट लगने की बात भी कही जा रही है। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।
विपक्ष का पलटवार दूसरी ओर, इंडिया गठबंधन के नेताओं ने पुलिस पर ही बर्बरता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कथित कार्रवाई के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
*VIDEO | Delhi: On Congress leaders’ protest at 7, LKM, BJP MP Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) says, “Is it a crime for someone to be my son? Yesterday, the way he (Rahul Gandhi) protested, if my son had reached late for the exam, would there have been any explanation for that?… pic.twitter.com/zW6cKW6aqN
— Press Trust of India (@PTI_News) July 22, 2026
पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर प्रहार: रिपोर्टिंग के दौरान सहकर्मियों से दुर्व्यवहार पर गरमाया माहौल
सावधान: अगले 8 घंटे देश के 12 राज्यों पर भारी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी
जंतर-मंतर पर घिरे CJP प्रवक्ता, प्रदर्शनकारियों के तीखे सवालों से मची खलबली
मैं अभी बहुत छोटा हूं , नीट विवाद पर बोलने से क्यों बचे टॉपर आर्यन गुप्ता?
भारत बनाम जिम्बाब्वे: हरारे में टी20 सीरीज का बिगुल, जानें मैच का समय, पिच और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
NEET पर घमासान: सदन में अखिलेश यादव का जोरदार हंगामा, सरकार ने कहा- हम चर्चा के लिए तैयार
FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026: हरमनप्रीत की कमान, पाकिस्तान से टक्कर और 51 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया
जंतर-मंतर पर नीट विरोध: पथराव में लहूलुहान हुए ACP, बोले- अचानक सिर पर लगा पत्थर
राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक: CEO पर फैसला टला, संतों की नई टीम संभालेगी धार्मिक कमान
छात्रों के भविष्य पर सियासी अखाड़ा : जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, कहा- पेपर लीक पर राजनीति बंद करें