आईपीएल के पूर्व चेयरमैन और इसके संस्थापक ललित मोदी ने भारत वापसी की घोषणा कर दी है। एक कानूनी जीत के बाद उन्होंने साफ कर दिया है कि अब वह अपने वतन लौटने के लिए तैयार हैं। ललित मोदी पिछले 16 वर्षों से भारत से बाहर रह रहे थे।
ट्रिब्यूनल का फैसला बना वापसी का रास्ता ललित मोदी की वापसी का आधार अपीलेट ट्रिब्यूनल का हालिया फैसला है। उन पर 2009 के आईपीएल के दौरान पैसों के लेनदेन में हेरफेर का आरोप था। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने FEMA (फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट) के तहत उन पर 10 करोड़ 65 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। ट्रिब्यूनल ने अब इन आरोपों को खारिज करते हुए जुर्माने को पूरी तरह से रद्द कर दिया है।
सच्चाई की जीत हुई : ललित मोदी फैसले के बाद एक वीडियो जारी करते हुए ललित मोदी ने कहा, यह मेरे लिए एक बहुत बड़ा दिन है। पिछले 16 वर्षों से मैं जो लड़ाई लड़ रहा था, आखिरकार वही सच साबित हुई। उन्होंने दोहराया कि उनका एकमात्र लक्ष्य हमेशा आईपीएल की भलाई रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह इस पुराने अध्याय को पीछे छोड़कर जीवन में आगे बढ़ना चाहते हैं।
कब लौटेंगे भारत? अपनी वापसी की टाइमलाइन साझा करते हुए मोदी ने बताया कि वह इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं। उन्होंने कहा, अक्टूबर में मेरी बेटी मां बनने वाली है। मैं अपने नाती के जन्म का इंतजार कर रहा हूं। सब कुछ ठीक रहा, तो उसके बाद मैं निश्चित रूप से भारत लौट आऊंगा।
क्या था पूरा विवाद? 2009 में लोकसभा चुनाव के चलते आईपीएल को दक्षिण अफ्रीका स्थानांतरित किया गया था। आरोप यह था कि उस दौरान विदेशी बोर्ड को अवैध रूप से पैसा भेजा गया था। ट्रिब्यूनल ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि इन वित्तीय लेनदेन के लिए ललित मोदी जिम्मेदार नहीं थे और उनके पास वे वित्तीय अधिकार नहीं थे जो उन पर लगाए गए आरोपों का आधार बने थे।
16 साल का लंबा सफर साल 2009 से ही ललित मोदी भारत से बाहर लंदन में रह रहे थे। कानूनी पेचदगियों और भारी जुर्माने के कारण उनकी वापसी की राह मुश्किल बनी हुई थी। अब ट्रिब्यूनल के इस बड़े निर्णय ने उनके लिए भारत आने का साफ रास्ता तैयार कर दिया है।
#WATCH | IPL founder and first chairman Lalit Modi to return to India.
— ANI (@ANI) July 22, 2026
He says, I m really happy with the verdict yesterday. It s really been a great day. 16 years I have fought and whatever I have been saying to the media and to everybody has finally emerged as the truth. I m… pic.twitter.com/QTN7VkzuEy
संसद के भीतर इंडी गठबंधन में दरार? पेपर लीक पर अखिलेश और वेणुगोपाल के बीच तीखी नोकझोंक
संसद में भारी हंगामा: TMC सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित
सिग्नल पर रुकी बाइक, टंकी बनी डेस्क: वायरल तस्वीर ने खोली कॉर्पोरेट लाइफ की कड़वी सच्चाई
कर्नाटक में दर्दनाक हादसा: चलती स्कूल बस पर गिरा विशाल पेड़, एक मासूम की मौत
नीट विवाद: यह राष्ट्रद्रोहियों का प्रदर्शन , धर्मेंद्र प्रधान के बचाव में उतरे NDA के दिग्गज
संसद में मोदी-पवार की मुलाकात: क्या बदल रहे हैं महाराष्ट्र की राजनीति के समीकरण?
कार का पहिया निकला तो लगाया स्केटबोर्ड, सोशल मीडिया पर जुगाड़ का वीडियो हुआ वायरल
जंतर-मंतर बवाल: सादी वर्दी वाली पुलिस और जनता का आमना-सामना, क्या यह कानूनन अपराध है?
कॉकरोच वाली टिप्पणी पर घिरीं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत, महुआ मोइत्रा ने खोला मोर्चा
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20 में नई सनसनी मचाएंगे टीम इंडिया के ये 2 युवा सितारे!