नीट (NEET) पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर केंद्र सरकार चारों तरफ से घिरी हुई है। विपक्ष के आक्रामक तेवरों के बीच अब एनडीए (NDA) के सहयोगी दल लामबंद हो गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने विपक्ष के प्रदर्शन को साजिश और राष्ट्रद्रोह करार दिया है।
इस्तीफा देने का मतलब गलती मानना : योगेंद्र उपाध्याय यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विवादित टिप्पणी करते हुए नीट विरोध प्रदर्शन को राष्ट्रद्रोहियों का प्रदर्शन बताया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर उन्होंने दो टूक कहा कि अगर शिक्षा मंत्री इस्तीफा देते हैं, तो यह संदेश जाएगा कि उन्होंने कुछ गलत किया है। उपाध्याय के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान ने कोई गलती नहीं की है, इसलिए उनके इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता।
विपक्ष कर रहा पब्लिसिटी का स्टंट: संजय निषाद एनडीए के सहयोगी और निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद ने प्रदर्शनकारी विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष केवल पब्लिसिटी और हिंसा फैलाने के लिए सड़कों पर उतर रहा है। उन्होंने साफ किया कि युवाओं का इस्तेमाल राजनीति के लिए नहीं, बल्कि उन्हें सही दिशा दिखाने के लिए होना चाहिए।
प्रधानमंत्री के संकल्प पर भरोसा नीट पेपर लीक को पीएम मोदी द्वारा महापाप कहे जाने पर संजय निषाद ने उनके रुख का पुरजोर समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर जो जोर दिया है, उससे भविष्य में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगेगी। मंत्री ने दावा किया कि पीएम जो कहते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं।
सपा के समय होती थी नकल की मंडी : ओम प्रकाश राजभर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने पुराने दिनों को याद दिलाते हुए सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। राजभर ने कहा कि सपा की सरकार के समय तो नकल और प्रश्न-पत्र खुलेआम बेचे जाते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में भी पेपर लीक हुए हैं।
छात्रों को उकसाकर भागे नेता दिल्ली में हुए लाठीचार्ज पर राजभर ने कहा कि हम किसी भी प्रकार की हिंसा का समर्थन नहीं करते, लेकिन छात्रों को उकसाने वाले नेता खुद मौके से फरार हो गए। उन्होंने दावा किया कि नीट विरोध की आड़ में वहां देश-विरोधी और अफजल के समर्थन में नारे लगाए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो लोग उकसावे की राजनीति करते हैं, उन्हें इसके परिणाम भुगतने ही होंगे।
Lucknow, Uttar Pradesh: On Prime Minister Narendra Modi calling the NEET paper leak a grave sin and assuring strict action, Minister Sanjay Nishad says, Certainly, we support the Prime Minister s vision. The Prime Minister has emphasised the use of technology, and whatever… pic.twitter.com/GpbbzjRUaP
— IANS (@ians_india) July 22, 2026
पेपर लीक और सोनम वांगचुक का मुद्दा: सरकार और विपक्ष में आर-पार, नड्डा बोले- संसद में होगी दूध का दूध और पानी का पानी
पेपर लीक पर घमासान: जेपी नड्डा का विपक्ष से सवाल, ‘कांग्रेस शासित राज्यों में क्या हो रहा है?’
सदन में तीखी झड़प: अखिलेश यादव का कांग्रेस और सरकार पर तीखा सवाल, क्या कोई समझौता हो गया?
मानसून का रौद्र रूप : दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार तक भारी बारिश का रेड अलर्ट, 11 राज्यों में आंधी-तूफान की चेतावनी
564 मेडल्स, पर जसपाल राणा का अजेय रिकॉर्ड आज भी कायम; जानिए कौन है वो महान निशानेबाज
छात्रों की सुरक्षा का मिले भरोसा, तभी खत्म होगा अनशन: सोनम वांगचुक का सरकार को अल्टीमेटम
संसद के भीतर इंडी गठबंधन में दरार? पेपर लीक पर अखिलेश और वेणुगोपाल के बीच तीखी नोकझोंक
दिल्ली के CJP आंदोलन में आतंकी पन्नू की एंट्री: भाजपा ने दी कड़ी चेतावनी
बढ़ई की बेटी का कमाल: सरकारी स्कूल की छात्रा जेसी मिशन शक्तिसैट के लिए चयनित, अब छुएंगी आसमान
जंतर-मंतर पर घिरे CJP प्रवक्ता, प्रदर्शनकारियों के तीखे सवालों से मची खलबली