नई दिल्ली: संसद के हालिया मार्च को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सांसद कंगना रनौत और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग आमने-सामने आ गए हैं। कंगना रनौत के संसद के अंदर डर वाले बयान पर विपक्ष ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।
क्या बोलीं कंगना रनौत? बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने संसद मार्च के दौरान मचे हंगामे को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा, संसद भवन के अंदर हम लोग डरे हुए थे। स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि हम कहीं आ-जा नहीं पा रहे थे। एक वक्त ऐसा लगा कि भीड़ हम पर हमला कर देगी।
कंगना ने दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों ने शील्ड बनकर प्रदर्शनकारियों का सामना किया और कई पुलिसकर्मियों को चोटें भी आईं।
राजा वडिंग का पलटवार कंगना के इस दावे के बाद पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरा। उन्होंने लिखा, सवाल पूछना जुर्म बन जाए, तो समझ लो हुकूमत मुजरिम है। डर सवालों से नहीं, बेनकाब होने से लगता है।
वडिंग ने तंज कसते हुए पूछा कि आखिर जो सरकार छात्रों के प्रदर्शन से इतनी डर जाए, वह देश कैसे चलाएगी? उन्होंने कंगना का वीडियो साझा करते हुए इस पूरी स्थिति को सत्ता की विफलता बताया।
संसद मार्च में क्या हुआ था? बीते सोमवार को संसद चलो मार्च के दौरान दिल्ली में हालात काफी तनावपूर्ण हो गए थे। प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच जमकर झड़प हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोलो का इस्तेमाल करना पड़ा।
इस हंगामे में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हालांकि, बाद में प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगें सरकार के सामने रखी थीं।
सियासी तापमान बढ़ा संसद के अंदर सत्ता पक्ष का डर महसूस करने वाला बयान अब विपक्ष के लिए बड़ा मुद्दा बन गया है। जहां एक ओर बीजेपी इसे सुरक्षा व्यवस्था पर बढ़ते खतरे के रूप में देख रही है, वहीं कांग्रेस इसे जनता की आवाज को दबाने और असफलता छुपाने का माध्यम बता रही है।
सवाल पूछना जुर्म बन जाए,
— Amarinder Singh Raja Warring (@RajaBrar_INC) July 21, 2026
तो समझ लो हुकूमत मुजरिम है।
डर सवालों से नहीं,
बेनकाब होने से लगता है।
जो सरकार छात्रों से डरे,
वो देश कैसे चलाएगी? pic.twitter.com/C968JXQMCL
संसद में भारी हंगामा: TMC सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र से निलंबित
ट्रैफिक सिग्नल पर लैपटॉप खोलकर काम करने लगा शख्स, वीडियो देख लोगों ने कहा- इंसान अब मशीन बन गया है
जंतर-मंतर पर नीट विरोध: पथराव में लहूलुहान हुए ACP, बोले- अचानक सिर पर लगा पत्थर
भारत बनाम जिम्बाब्वे: हरारे में टी20 सीरीज का बिगुल, जानें मैच का समय, पिच और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
मैं अभी भी जिंदा हूं: सोनम वांगचुक का भावुक वीडियो, अनशन खत्म करने के लिए सरकार के सामने रखी आखिरी शर्त
सूरत में बारिश का तांडव : जलभराव में फंसी एम्बुलेंस, रास्ता न मिलने पर वापस मुड़ना पड़ा मजबूर
GATE 2027: 14 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें परीक्षा से जुड़ी हर बड़ी अपडेट
दिल्ली: करोड़ों के लग्जरी फ्लैट में जलप्रलय , फायर पाइप फटने से घर बना स्विमिंग पूल
कल्याण बनर्जी का विवादित सफर: बोतल फेंकने से लेकर निलंबन तक, क्यों सुर्खियों में रहते हैं TMC के फायरब्रांड सांसद?
25वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक का अनशन: बोले- मैं अभी भी जिंदा हूं, बस एक आश्वासन का इंतजार है