दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को दिल्ली पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने दोनों नेताओं को जबरन वहां से हटाया था, जिसके बाद उन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले जाया गया था।
क्या है पूरा मामला? 20 जुलाई को छात्र आंदोलन पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में विपक्ष के सांसदों ने संसद भवन से पीएम आवास तक विरोध मार्च निकाला था। वहां सभी नेता धरने पर बैठ गए। केंद्रीय राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने उनसे बातचीत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने नेताओं को बसों में भरकर हटा दिया।
अलग-अलग स्थानों पर थी हिरासत पुलिस कार्रवाई के दौरान राहुल गांधी को छत्रसाल स्टेडियम ले जाया गया था, जबकि प्रियंका गांधी वाड्रा को मंदिर मार्ग थाने में रखा गया था। अन्य कई सांसदों को किंग्सवे कैंप पुलिस लाइन ले जाया गया था। रिहाई के बाद अब दोनों नेताओं ने सरकार के खिलाफ फिर मोर्चा खोल दिया है।
छात्रों के दमन का हिसाब होगा रिहाई के बाद प्रियंका गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, सोमवार को छात्रों के साथ जो हुआ वह पूरी तरह गलत था। ये युवा हमारे देश का भविष्य हैं। अगर हम अपने बच्चों को ही सुरक्षित नहीं रख सकते और उन पर दमन करेंगे, तो देश कैसे चलेगा? प्रियंका ने साफ किया कि विपक्ष इस मुद्दे को संसद के अंदर और बाहर मजबूती से उठाता रहेगा।
राहुल गांधी का मोदी सरकार को संदेश राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सरकार को सीधी चुनौती दी है। उन्होंने लिखा, प्रधानमंत्री मोदी, हर जोर आजमा लो, सारी ताकत लगा लो, छात्रों के इंसाफ की यह लड़ाई अब न रुकेगी, न झुकेगी।
संसद में गूंजेगा मुद्दा प्रियंका गांधी ने स्पष्ट किया कि सरकार ने उनसे कोई सार्थक बातचीत नहीं की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे इस पूरे प्रकरण को संसद में उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग क्यों किया गया। फिलहाल, विपक्षी दलों का रुख साफ है कि छात्र आंदोलन को लेकर सरकार के साथ उनका टकराव और तेज होने वाला है।
Delhi: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra says, My brother is very strong. He will endure whatever comes his way. What was done to the students yesterday was completely wrong. They are our children, our future, and the youth of this country... The right to protest is a… pic.twitter.com/8j7TuR3HRz
— IANS (@ians_india) July 21, 2026
पीएम आवास मार्च का उग्र प्रदर्शन: राहुल, प्रियंका और अखिलेश यादव हिरासत में
NEET पेपर लीक पर पहली बार गरजे PM मोदी: विपक्ष को नसीहत और दोषियों के लिए सख्त चेतावनी
क्या खत्म होने वाला है अजीत अगरकर का कार्यकाल? टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
जरूरत पड़ी तो दिल्ली कूच करेंगी ममता: CJP प्रदर्शन को मिला TMC का बड़ा समर्थन
ट्रक ड्राइवरों से अवैध वसूली का खौफनाक तरीका, कील लगे डंडे से दी जा रही है धमकी!
अब पूरी दुनिया मनाएगी महागणेशोत्सव : महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान, गणेश मंडलों को मिलेंगे बंपर इनाम
वंदे मातरम का अपमान अब बनेगा जुर्म: क्या कानून से तय होगी देशभक्ति?
जिम्बाब्वे में इतिहास रचने के करीब वैभव सूर्यवंशी, सिर्फ 11 छक्के दूर, खतरे में गेल-सूर्या का रिकॉर्ड
दिल्ली में सियासी घमासान: प्रियंका-राहुल से मिलने मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी
दिल्ली में सियासी घमासान: राहुल-प्रियंका हिरासत में, सोनिया का पुलिस स्टेशन में डेरा