दिल्ली का सियासी पारा चढ़ा दिल्ली में लोक कल्याण मार्ग पर आज हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए जब विपक्षी नेताओं ने पीएम आवास मार्च निकाला। पेपर लीक मामले और छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
छात्रों के लिए लड़ रहे हैं : डीके शिवकुमार पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि राहुल और प्रियंका को हिरासत में लिया गया। हम सभी देश के छात्रों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। यहां 100 से ज्यादा सांसद मौजूद हैं, हमें गिरफ्तारी का डर नहीं है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, यह आंदोलन जारी रहेगा।
गणतंत्र अब गन-लाठी तंत्र बन गया कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि विपक्ष के नेताओं को घसीटा जा रहा है क्योंकि वे शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों पर हुई लाठीचार्ज की जवाबदेही मांग रहे थे। सुरजेवाला ने तंज कसते हुए कहा, ऐसा लगता है कि देश का गणतंत्र अब गन-लाठी तंत्र में बदल गया है।
राहुल की हुंकार: प्रधानमंत्री बच नहीं पाएंगे हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में कड़ा संदेश दिया था। उन्होंने कहा, छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। प्रधानमंत्री मोदी को लगता है कि वे बिना जवाब दिए बच निकलेंगे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
सरकार का पलटवार, चर्चा को तैयार वहीं, बीजेपी नेता जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर अपने स्टैंड से मुकरने का आरोप लगाया। जितेंद्र सिंह ने कहा, सरकार NEET और संबंधित मुद्दों पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान उन्हें यह आश्वासन दिया गया था, लेकिन वे अब शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की जिद पर अड़े हैं।
बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस ने इस गंभीर विषय पर संसद में औपचारिक चर्चा के लिए अब तक कोई नोटिस नहीं दिया है। फिलहाल, इस बड़े राजनीतिक ड्रामे के बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है।
#WATCH | Delhi: Visuals of Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, protesting with Opposition leaders and workers at Lok Kalyan Marg being detained by Delhi Police.
— ANI (@ANI) July 21, 2026
(Source: Congress) pic.twitter.com/j9cOkbJrwW
कहां ले जा रहे हो पुलिस भाई... : हिरासत में अखिलेश यादव का मुस्कुराते हुए वीडियो वायरल
लंदन में टीम इंडिया का देसी डिनर : रोहित शर्मा की सादगी ने फिर जीता फैंस का दिल
शादी का सबसे यादगार तोहफा: दोस्तों ने AI से बनाई कपल की टाइम-ट्रैवल लव स्टोरी, भावुक हुई दुल्हन
सिक्किम टनल हादसा: 21 साल, 8,449 करोड़ का बजट, फिर भी मौतें क्यों?
ये नाइंसाफी है, एक्सपेरिमेंट बंद करो... केएल राहुल के साथ बर्ताव पर गौतम गंभीर पर भड़के कृष्णमाचारी श्रीकांत
नीट पेपर लीक: पीएम आवास के बाहर राहुल-अखिलेश हिरासत में, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े विपक्ष
NEET लीक पर आर-पार के मूड में ममता बनर्जी, दिल्ली आकर प्रदर्शन में शामिल होने का किया ऐलान
किंग कोबरा के सामने बिल्ली की बिजली सी फुर्ती , सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जंग का वीडियो
नीट पेपर लीक: राहुल गांधी का पीएम आवास पर हल्ला बोल, मोदी ने दिया यह जवाब
दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर धारा 65 की गाज: पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन के बाद हिरासत, जानें क्या है यह कानून