भारत और जिम्बाब्वे के बीच शुरू होने जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत को इस सीरीज का प्रबल दावेदार मानने से साफ इनकार कर दिया है।
मुकाबला होगा कांटे का रजा का मानना है कि दोनों टीमों के बीच जीत की संभावनाएं बराबर हैं। उन्होंने कहा, हमें अपनी टीम पर पूरा भरोसा है। हमारी टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह सीरीज बेहद रोमांचक होने वाली है।
बदलाव के दौर में भारतीय टीम रजा ने तर्क दिया कि भारतीय टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है, जिसका फायदा उनकी टीम उठा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें नहीं लगता कि यह सीरीज एकतरफा होगी। जिम्बाब्वे ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसी टीमों को हराकर अपने इरादे जाहिर कर दिए हैं।
सिकंदर रजा ने रचा इतिहास इस सीरीज से पहले रजा ने एक बड़ी व्यक्तिगत उपलब्धि भी हासिल की है। वे जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच (314) खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 2013 में डेब्यू करने के बाद से रजा ने 9,000 से अधिक रन बनाए हैं और 245 विकेट चटकाए हैं, जिससे वे जिम्बाब्वे क्रिकेट की रीढ़ बन गए हैं।
सीरीज का शेड्यूल (IST के अनुसार)
भारत के लिए यह सीरीज अपने हालिया खराब फॉर्म से बाहर निकलने और जीत की राह पर वापस लौटने का एक बड़ा मौका है। वहीं, जिम्बाब्वे अपनी घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाकर उलटफेर करने की कोशिश करेगा।
The journey that started in 2013 and when it started never in my wildest dream I thought this is something that’s possible but indeed “Allah is the best planner”
— Sikandar Raza (@SRazaB24) July 21, 2026
The day was made even more special having my son there with me
Thank you Zimbabwe Cricket and my teammates for this… pic.twitter.com/wICWigg38E
दिल्ली में दहला किसान महापंचायत का शोर: भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ सड़क पर उतरे अन्नदाता
संसद मार्च की साक्षी जो ICU में जिंदगी और मौत के बीच फंसी, मची राजनीतिक हलचल
छात्रों पर लाठीचार्ज: राहुल गांधी ने मांगा अमित शाह और पीएम मोदी का इस्तीफा
इस सरकार ने मेरी बेटी को खा लिया : नीट में असफलता के बाद छात्रा की आत्महत्या से दहला यूपी
कैमरे के सामने सब चंगा पर अंदर क्या है सच? अश्विन ने खोली गौतम गंभीर और टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की पोल
पालकी में बैठकर पहाड़ चढ़ने पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: किसान महारैली के चलते आज इन रास्तों पर जाने से बचें, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
लाठीचार्ज के बाद RAF जवानों का अनोखा स्वागत : तालियों की गड़गड़ाहट और तंज से गूंजा जंतर-मंतर
कपिल देव का बड़ा प्रहार: क्या गंभीर और अगरकर बर्बाद कर रहे हैं टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों का करियर?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी: पुलिस की बर्बरता देख बदला फैसला, अस्पताल में भी है अडिग