दिल्ली में 20 जुलाई को संसद चलो मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद से देश की सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने सरकार को घेरे में लेते हुए इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करार दिया है।
अमित शाह और पीएम मोदी पर सीधा हमला लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया है। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है और छात्रों पर लाठियां शाह के इशारे पर बरसाई गई हैं।
राहुल गांधी का मानना है कि केवल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पर्याप्त नहीं है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और देश के छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।
एजुकेशन सिस्टम को बताया खोखला राहुल गांधी ने देश की परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था को दीमक लगा हुआ और खोखला बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस ने शिक्षा व्यवस्था पर कब्जा कर लिया है और विश्वविद्यालयों में अपने प्रचारकों को कुलपति के तौर पर बिठाया जा रहा है।
राहुल ने कहा कि युवाओं के पास कमाई के अन्य साधन पहले ही खत्म हो चुके थे और प्रतियोगी परीक्षाएं ही एकमात्र उम्मीद बची थीं, जिसे पेपर लीक ने तबाह कर दिया है। उन्होंने जल्द ही जख्मी छात्रों से व्यक्तिगत रूप से मिलने की बात कही है।
अखिलेश यादव का तीखा प्रहार समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी सरकार पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की तुलना हिटलर राज से की। अखिलेश ने आरोप लगाया कि सिविल ड्रेस में आए लोगों ने छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे कई युवा गंभीर रूप से घायल हो गए।
अखिलेश ने कहा कि सरकार अपने मंत्रियों का इस्तीफा इसलिए नहीं ले रही है क्योंकि उन्हें डर है कि इस्तीफा होते ही शिक्षा माफियाओं के पुराने राज बाहर आ जाएंगे।
विपक्ष का साझा विरोध संसद मार्च के दौरान हुए टकराव के बाद अब राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल जैसे बड़े नेता एक सुर में केंद्र सरकार को घेर रहे हैं। विपक्ष का आरोप है कि सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उन पर बर्बरता कर रही है।
दूसरी ओर, केंद्र सरकार का कहना है कि पेपर लीक मामलों और अन्य गड़बड़ियों को लेकर जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Rahul Gandhi demands resignation of HM Amit Shah. pic.twitter.com/D121fGLrEx
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) July 21, 2026
पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकता हूं , क्रिकेट के सिकंदर की भारत के खिलाफ बड़ी ललकार
टोंक में दहशत: शराब की दुकान में घुसा तेंदुआ, सेल्समैन की बहादुरी से टला बड़ा हादसा
लॉकअप 2 में हर्षद चोपड़ा की शर्मनाक हरकत: श्रेया कालरा को दिखाया अश्लील इशारा, भड़के फैंस
केजरीवाल का खुलासा: जहां चले आंसू गैस के गोले, वहां मौजूद थे मेरे बच्चे
मुंबई संभल जाएं: भारी बारिश और हाई टाइड का डबल अटैक, BMC ने पानी को लेकर दी ये चेतावनी
आरएमएल अस्पताल बना सियासी अखाड़ा: राहुल गांधी ने की मोदी-शाह के इस्तीफे की मांग
नीट विवाद: क्या धर्मेंद्र प्रधान को देना चाहिए इस्तीफा? सचिन पायलट और राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला
AI के चक्कर में पिता बने अदृश्य , पत्नी से कहा- संभालो बच्चे, मुझे AI Native बनना है
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर: 48 घंटे में 24 मौतें, तीर्थ यात्राएं ठप
जरूरत पड़ी तो दिल्ली कूच करेंगी ममता: CJP प्रदर्शन को मिला TMC का बड़ा समर्थन