नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर जब से पद संभाले हैं, तब से उनके और सीनियर खिलाड़ियों के बीच अनबन की चर्चाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अक्सर विराट कोहली और गंभीर के बीच तल्खी की खबरें सुर्खियां बनती रही हैं। अब दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ड्रेसिंग रूम की उस इनसाइड स्टोरी को बयां किया है, जिसे फैंस कैमरे के सामने कभी नहीं देख पाते।
वायरल वीडियो और रियलिटी चेक हाल ही में लॉर्ड्स की बालकनी से एक वीडियो सामने आया था, जिसमें गौतम गंभीर, रोहित शर्मा और बैटिंग कोच सितांशु कोटक खुलकर हंसते हुए नजर आए। इस वीडियो ने यह संदेश देने की कोशिश की कि कोच और कप्तान के बीच सब कुछ सामान्य है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अश्विन ने कहा, हर किसी को पता होता है कि कैमरा उनके सामने है। क्या कोई कैमरे के सामने बच्चों की तरह लड़ेगा? प्रोफेशनल माहौल में लड़ाई नहीं होती। अगर मतभेद हैं भी, तो लोग बात करना कम कर देते हैं, लेकिन झगड़ते नहीं हैं।
काम से मतलब, झगड़ों से किनारा अश्विन ने आगे स्पष्ट किया कि टीम के लिए प्रदर्शन ही सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, झगड़े क्यों करने? अगर आप मैदान पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो आपको कौन रोक सकता है? विराट ने रन बनाए, रोहित ने अच्छा किया, बात खत्म। कोच और खिलाड़ी ऐसी स्थिति में पड़ना ही नहीं चाहते जहां उनकी छवि खराब हो।
अश्विन के बयान से यह साफ संकेत मिलता है कि कैमरे के सामने दिखने वाली मुस्कान और ड्रेसिंग रूम की असल हकीकत में अंतर हो सकता है। खिलाड़ी पेशेवर होने के नाते कैमरे पर तो संयम रखते हैं, लेकिन अंदरूनी तनाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
खराब दौर से गुजर रही टीम इंडिया गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 2-0 की हार के बाद, इंग्लैंड दौरे पर भी टीम को टी20 और वनडे दोनों सीरीज गंवानी पड़ीं।
खासकर टी20 सीरीज में टीम इंडिया की काफी फजीहत हुई थी। वनडे सीरीज में भी टीम 2-1 से हार गई। लगातार मिल रही ये हार टीम के प्रदर्शन और ड्रेसिंग रूम के माहौल पर सवाल खड़े कर रही है, जिसे अब गंभीर और उनके खिलाड़ियों को सुधारना होगा।
Locked in, but enjoying the moment 💙#RohitSharma and #GautamGambhir share a laugh on the Lord s balcony before India take the field for the series-deciding ODI. 👏#ENGvIND 3rd ODI 👉 SUN, 19th JULY, 2:30 PM on JioHotstar pic.twitter.com/FUCQX0HxTa
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 18, 2026
NEET विवाद पर आर-पार: PM आवास के बाहर राहुल गांधी का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
मॉनसून की सक्रियता: दिल्ली से यूपी-बिहार तक अगले 6 दिन झमाझम बारिश का अलर्ट
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे में टीम इंडिया का बिगुल, फ्री में ऐसे देखें वैभव सूर्यवंशी का धमाका
गुरुग्राम: सोसायटी में खेलते समय सिर पर गिरा भारी-भरकम बास्केटबॉल पोल, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना
शराब की दुकान में घुसा खूंखार तेंदुआ, सेल्समैन पर किया जानलेवा हमला; CCTV में कैद हुई खौफनाक वारदात
NDA मंगल मिलन : NEET पेपर लीक पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, बोले - दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
दिल्ली में सियासी उबाल: नीट पेपर लीक पर आर-पार, हिरासत में राहुल-प्रियंका और अखिलेश
लॉकअप 2 में हर्षद चोपड़ा की शर्मनाक हरकत: श्रेया कालरा को दिखाया अश्लील इशारा, भड़के फैंस
कैमरे के सामने सब चंगा पर अंदर क्या है सच? अश्विन ने खोली गौतम गंभीर और टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम की पोल
शादी में दूल्हे के दोस्तों ने दिया ऐसा जादुई तोहफा, जिसे देख दुल्हन की आंखों से छलक पड़े आंसू!